न्यूयॉर्क। फलीस्तीनी समर्थक छात्र अमेरिका भर के कॉलेजों में प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कैंपस में तंबू लगाकार कई दिनों से छात्र विरोध प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं। पुलिस बार बार छात्रों से अपील कर रही है कि वे तत्काल कैंपस से हट जाएं। वहीं, कोलंबिया विश्वविद्यालय ने कहा है कि वह छात्रों को निलंबित करना शुरू कर रहा है। इसके अलावा पुलिस ने टेक्सास विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने यह एक्शन रात 9 बजे के बाद लिया। वहीं, पुलिस ने हेलमेट पहने हुए और जिप टाई और दंगा ढाल लेकर, आइवी लीग विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर पुलिस अधिकारी एकत्र हुए। अधिकारियों ने कैंपस को खाली करने के लिए कई कड़े कदम उठाए। छात्रों द्वारा प्रदर्शन कर रहे बने तंबुओं को भी उखाड़ दिया।इस महीने की शुरुआत में कोलंबिया में विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हुई जो अब कैलिफोर्निया से लेकर मैसाचुसेट्स तक फैल चुका है। जैसे-जैसे मई के शुरुआत में होने वाले समारोह नजदीक आ रहे हैं, प्रशासकों को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के फलिस्तीन समर्थक छात्रों पर बड़ा एक्शन, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

