नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट हर रोज जारी किया जा रहा है। लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 1 मई को पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।IMD ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश के आसार हैं।उत्तर प्रदेश में भी दिन शुरू होते ही पारा चढ़ने लगता है। दोपहर तक लू के थपेड़े से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार दोपहर 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।झारखंड वासियों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान और भी बढ़ने का अनुमान है। रांची सहित अन्य जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 1 मई को लेकर राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में हीट-वेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।बिहार में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। झारखंड में तो लू के चक्कर में आठवीं तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी को देखते हुए केरल के पलक्कड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बिहार-बंगाल समेत आठ से अधिक राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

TAGGED:देश
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

