जयपुर, 31 मई और 1 जून: स्वर धरोहर फाउंडेशन द्वारा संगीत और साहित्य महोत्सव का आयोजन साइंस पार्क के ऑडिटोरियम में किया गया। इस दो दिवसीय महोत्सव में जाने-माने कव्वाली गायक साबरी ब्रदर्स और गायक अमान ख़ान ने शिरकत की। 1 जून को इस अवसर पर मुशायरा हुआ, जिसमें प्रसिद्ध शायर लोकेश कुमार सिंह साहिल, मोईन शादाब, शाहिद अंजुम, शायरा याचना फांसल और रेणु वर्मा ने भाग लिया। शायर बकर, सुहैल हाशमी और अन्य शायरों ने अपनी खूबसूरत शायरी से समां बांध दिया।


महोत्सव के अंतिम दिन 14 कवियों और शायरों ने अपनी कविताएं और शायरी सुनाकर मंच को गुलजार किया। मुशायरे की सदारत प्रसिद्ध शायर प्रताप सोमवंशी ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और आर्ट शाला नेटवर्क जयपुर के सहयोग से किया गया। स्वर धरोहर फाउंडेशन के डायरेक्टर गुलाम मुहम्मद ख़ान ने इस फाउंडेशन के माध्यम से जयपुर वासियों का शुक्रिया अदा किया और पूरे देश में ऐसे 24 कार्यक्रम आने वाले वर्ष में कराने का ऐलान किया।



