8वीं एशियन जु-जित्सू प्रतियोगिता आबू धाबी में दहिया भारतीय टीम कोच की भूमिका निभाएंगे
जयपुर- राजस्थान जु जित्सू संघ के सचिव राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि जायद स्पोर्ट्स सिटी,अलरावादा में स्थित मुबाडला एरिना,आबू धाबी अरब अमीरात में 3 से 5 मई तक आयोजित होने वाली 8वीं एशियन जु-जित्सू प्रतियोगिता में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी व राजस्थान संघ के अध्यक्ष छोटूराम दहिया को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जु जित्सू एसोसिएशन इंडिया के सचिव श्री अमित अरोड़ा व अध्यक्ष श्री विनय जोशी द्वारा दहिया को भारतीय टीम कोच जिम्मेदारी सौंपी है, गौरतलब है छोटूराम दहिया जु जित्सू खेल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है ओर कई बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया अपने वैट कैटेगरी के वर्ल्ड में सातवीं रैंक तथा एशिया में पांचवी रैंक के खिलाड़ी है, भारतीय टीम 1 मई को दिल्ली से आबू धाबी के लिए रवाना होगी तथा 6 मई को वापस दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान दहिया भारतीय टीम कोच के रूप में आबू धाबी जायेंगे तथा भारतीय खिलाड़ियों को गाईड करेंगे।
राजेन्द्र शर्मा
सचिव
जु जित्सू संघ राजस्थान
