जयपुर। भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई-विकास कार्यालय, जयपुर के मार्गदर्शन में ‘पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत होटल सॉवेनियर पेपरमिंट, जयपुर में ब्रांडिंग और मार्केटिंग’ पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों, महिलाओं एवं युवाओं को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत डिजिटल लेनदेन और वित्तीय साक्षरता प्रदान करना, व्यावसायिक लाभ में वृद्धि हेतु कृत्रिम बुद्दिमत्ता (।तजपपिबपंस प्दजमससपहमदबम), आधुनिक मार्केटिंग रणनीतियों और सोशल मीडियाध्डिजिटल टूल्स के उपयोग की जानकारी देना, कारीगरों को स्थानीय बाजारों से आगे बढ़कर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुँचने के लिए प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे-वॉलमार्ट, मीशो आदि पर ऑनबोर्डिंग करना, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देना था ।

कार्यक्रम का शुभारंभ तरुण भटनागर, IEDS, सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, जयपुर ने स्वागत सम्बोधन देकर किया । उन्होंने अपने सम्बोधन में विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य विश्वकर्मा लाभार्थियों को अपने कौशल को सुधारने में मदद करना और उन्हें अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाना है । इस अवसर पर सम्माननीय अतिथि के रूप में सुश्री प्रियंका गुप्ता, डायरेक्टर पोस्टल सर्विस, जयपुर, रमेश चंद मीणा, आईएसडीएस, क्षेत्रीय निदेशक, कौशल विकास मंत्रालय, गणेश कुमार, एलडीएम, जयपुर और श्रीमती कविता घोसल्या, डीआईओ, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, जयपुर ने अपने विचार साझा किए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप ओझा, IEDS, निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, जयपुर द्वारा की गई।
उद्घाटन सत्र के दौरान पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को वित्तीय स्वीकृति पत्र और टूलकिट वितरित किए गए, साथ ही एडवांस लेवल के पीएम विश्वकर्मा प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
तकनीकी सत्र के दौरान शैजल कुरैशी, एसएल-पीएमयू, डॉ. अनीश कपिल कुंजुमोन, डीन-आईआईजीजे जयपुर, अभिषेक राणा, मीषो, संदीप सोनी, वॉलमार्ट और तुषार, मैनेजर, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने उपरोक्त विषयों पर तकनीकी जानकारी दी।
कार्यक्रम में जयपुर के मूर्तिकार श्री श्यामलाल शर्मा ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया और पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण के बाद व्यवसाय में हुए लाभों के बारे में बताया ।
लाभार्थियों को मीशो, वॉलमार्ट वृद्दि पर ऑनबोर्ड किया गया एवं डिजिटल लेन-देन हेतु इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के क्यू आर कोड भी जारी किये गए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनिला चोरड़िया, सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, जयपुर ने किया ।


