संदीप कुमार जैन बने जीतो जयपुर चैप्टर के चेयरमैन, राजन सिंह कोठारी ने संभाला चीफ सेक्रेटरी का दायित्व
लेडीज़ विंग एवं यूथ विंग की नई कार्यकारिणियों ने भी ली शपथ, जीतो एपेक्स के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन
जयपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) जयपुर चैप्टर द्वारा मंगलवार को बी-5, सी-स्कीम, जयपुर में भव्य ‘NEXT 2026 – New Energy, Excellence, Transformation’ शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीतो जयपुर चैप्टर, लेडीज़ विंग एवं यूथ विंग की नवनियुक्त कार्यकारिणियों (2026–2028) का औपचारिक शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना संपन्न हुई।
समारोह में जीतो एपेक्स के चेयरमैन संजय डांगी, वाइस चेयरमैन प्रमोद चोरड़िया, प्रेसिडेंट हिमांशु शाह, वाइस प्रेसिडेंट रमण (अश्विन) जैन, सेक्रेटरी जनरल हेमंत एन. शाह, सेक्रेटरी विनोद जैन पोखरना, ट्रेजरर सीए विजय जैन एवं जॉइंट ट्रेजरर संजीव छाजेड़ सहित राष्ट्रीय स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जीतो एपेक्स डायरेक्टर एवं राजस्थान जोन चेयरपर्सन सलोनी जैन, एपेक्स डायरेक्टर नितिन जैन, देवेंद्र अजमेरा एवं निश्चल जैन, श्रमण आरोग्यम के प्रेसिडेंट असित हसमुखलाल शाह, जेएटीएफ के सेक्रेटरी जनरल कैलाश गुलेच्छा, जीतो राजस्थान ट्रस्ट के चेयरमैन विमल सिंघवी, जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन सोनाली दुगड़ एवं जीतो यूथ विंग की चेयरपर्सन क्षमा जैन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
नई कार्यकारिणी ने संभाला नेतृत्व
समारोह के दौरान संदीप कुमार जैन ने जीतो जयपुर चैप्टर के चेयरमैन एवं राजन सिंह कोठारी ने चीफ सेक्रेटरी के रूप में नए कार्यकाल की जिम्मेदारी संभाली। वहीं यश धड्डा ने ट्रेजरर का दायित्व ग्रहण किया।
नई कार्यकारिणी में विकास जैन, देवांग शाह, श्वेता गोखरू एवं विवेक लोढ़ा को वाइस चेयरमैन/वाइस चेयरपर्सन तथा अभिनव बाकलीवाल, एकता जैन, मेघना जैन, मितेश राठौड़ एवं शुभ्रा बोहरा को सेक्रेटरी के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही चैप्टर के निदेशकों सहित नवीन कार्यकारिणी का पदस्थापन किया गया।
लेडीज़ विंग एवं यूथ विंग की नई टीम ने ली शपथ
जीतो जयपुर लेडीज़ विंग की नवनियुक्त चेयरपर्सन शालिनी लोढ़ा एवं चीफ सेक्रेटरी मेघा जैन ने अपनी टीम के साथ नए कार्यकाल का दायित्व संभाला।
इसी प्रकार जीतो जयपुर यूथ विंग के नवनियुक्त चेयरमैन रौनक चिंदालिया एवं चीफ सेक्रेटरी सूर्यांश जैन ने युवा नेतृत्व, उद्यमिता, नवाचार एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने के संकल्प के साथ जिम्मेदारी ग्रहण की।
नई ऊर्जा, नई सोच और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा जीतो जयपुर
नवनियुक्त नेतृत्व ने आगामी दो वर्षों में संगठन की सदस्य संख्या में वृद्धि, व्यापारिक नेटवर्किंग, उद्यमिता विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसर, शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
जीतो के मूल मंत्र सेवा, ज्ञान एवं आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए जयपुर चैप्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
समारोह में राजस्थान के विभिन्न जीतो चैप्टर्स के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति, व्यवसायी, महिला एवं युवा प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में जीतो सदस्यों की सहभागिता रही।
‘NEXT 2026’ का यह आयोजन नेतृत्व परिवर्तन के साथ संगठन की निरंतर प्रगति, सामूहिक सहभागिता एवं नई संभावनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में सामने आया।


