नई कार्यकारिणी के साथ लेडीज विंग एवं यूथ विंग की टीम भी लेगी शपथ, राष्ट्रीय पदाधिकारी करेंगे शिरकत
जयपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) जयपुर चैप्टर की ओर से आगामी 17 नवंबर 2026, मंगलवार को शाम 6:30 बजे बी-5, सी-स्कीम, जयपुर में भव्य शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह ‘NEXT 2026 – New Energy, Excellence, Transformation’ का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतिष्ठित समारोह में JITO जयपुर चैप्टर, लेडीज विंग एवं यूथ विंग की नवनियुक्त कार्यकारिणी (2026-2028) औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण कर अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करेगी।

समारोह में JITO एपेक्स के चेयरमैन संजय डांगी, वाइस चेयरमैन प्रमोद चौधरी, प्रेसिडेंट हिमांशु शाह, वाइस प्रेसिडेंट अश्विन रमन जैन एवं सेक्रेटरी जनरल हेमंत शाह सहित संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारी तथा गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
JITO जयपुर चैप्टर के नवनियुक्त चेयरमैन संदीप कुमार जैन एवं चीफ सेक्रेटरी राजन सिंह कोठारी के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी आगामी दो वर्षों तक संगठन की जिम्मेदारियां संभालेगी। वहीं, लेडीज विंग की नवनियुक्त चेयरपर्सन शालिनी लोढ़ा एवं चीफ सेक्रेटरी मेघा जैन तथा यूथ विंग के चेयरमैन रोनक एस. चिण्डालिया एवं चीफ सेक्रेटरी के नेतृत्व में दोनों विंग की कार्यकारिणियों का भी पदस्थापना समारोह आयोजित होगा।

नवनियुक्त चेयरमैन संदीप कुमार जैन ने बताया कि आगामी कार्यकाल में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यावसायिक नेटवर्किंग, उद्यमिता विकास, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
पिछले कार्यकाल में हासिल कीं उल्लेखनीय उपलब्धियां
पूर्व चेयरपर्सन सलोनी जैन के नेतृत्व में जयपुर चैप्टर ने दो वर्षों के दौरान 370 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके साथ ही 5 राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की मेजबानी की गई तथा 150 से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया।
वर्ष 2024-2026 के कार्यकाल में जयपुर चैप्टर को राष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय पहचान मिली। संगठन को बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड, बेस्ट लेडीज विंग चैप्टर अवॉर्ड – नॉन मेट्रो तथा बेस्ट यूथ विंग चैप्टर अवॉर्ड – नॉन मेट्रो जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए।
ये उपलब्धियां संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं तीनों विंग के सामूहिक समर्पण, टीमवर्क और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं।
‘NEXT 2026’ के माध्यम से JITO जयपुर चैप्टर नई ऊर्जा, उत्कृष्टता एवं सकारात्मक परिवर्तन के संकल्प के साथ संगठनात्मक विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगा। समारोह में JITO के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सदस्यों, उद्यमियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है।


