गौवहाटी (असम)। मानवाधिकार परिषद के सदस्यों ने परशुराम कुंड क्षेत्र के डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
बताया जा रहा है कि पूरी बात सुनकर DC भी हैरान रह गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि भगवान परशुराम की मूर्ति के नाम पर विप्र फाउंडेशन के द्वारा यदि चंदे का दुरुपयोग हुआ है, तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी जांच करवाई जाएगी।

उपायुक्त (DC) कथित तौर पर यह भी कहा कि ऐसी बातें प्रशासन के सामने पहले आनी चाहिए थीं। यदि आरोप सही पाए गए, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और संस्था की गतिविधियों पर भी उचित कदम उठाए जाएंगे।


