By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान में करेगी प्रवेश; जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में होगा स्वागत
    October 16, 2026
    पंचायती राज आम चुनाव के प्रथम चरण में नाम वापसी के बाद जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
    October 16, 2026
    जयपुर में अटल पेंशन योजना राज्य स्तरीय जनसंपर्क एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
    October 16, 2026
    डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प:’ मदन राठौड़
    October 16, 2026
    राजस्थान पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा: महानिदेशक पुलिस, राजस्थान
    October 16, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा: महानिदेशक पुलिस, राजस्थान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा: महानिदेशक पुलिस, राजस्थान
Jaipur

राजस्थान पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा: महानिदेशक पुलिस, राजस्थान

RMT network
Last updated: October 16, 2026 5:59 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में ‘पॉजिटिव बिहेवियर इन पुलिसिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम
जयपुर।
आमजन में पुलिस की सख्त कार्यशैली के प्रति सोच को बदलने और संवेदनशीलता, संवाद और विश्वास को मजबूत करने के लिए राजस्थान पुलिस ने नई पहल की है। पुलिसकर्मियों को पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने, व्यवहार कुशल बनाने और पुलिसिंग में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए चरणबद्ध प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस पहल की शुरुआत गुरुवार से आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी परिसर में हुई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। यहां ‘पॉजिटिव बिहेवियर इन पुलिसिंग‘ प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 पुलिसकर्मियों के साथ विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक चलेगा।
डीजीपी शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस के आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पूरे देश के पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा है। इस सकारात्मक और पेशेवर छवि को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी परेशानियों को लेकर थाने पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी उनकी बात संवेदनशीलता से सुनें और विधिक प्रक्रिया के तहत राहत दिलाने का प्रयास करें। संवेदनशीलता का अर्थ नरमी बरतना नहीं, बल्कि विधिक प्रक्रिया के तहत पीड़ित को राहत दिलाने का प्रयास करना है।
थाने में ऐसा व्यवहार करें, जैसा स्वयं के लिए चाहते हैं
महानिदेशक पुलिस ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे आमजन की जगह खुद को रखकर सोचें कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचें, तो पुलिस से कैसा व्यवहार अपेक्षित करेंगे। ठीक उसी अनुरूप आमजन के साथ भी पेश आएं। अपराधियों के प्रति सख्ती और आमजन के प्रति संवेदनशीलता पुलिस की कार्यशैली का मूल आधार होना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से थानों की कार्यप्रणाली को नए दृष्टिकोण से देखने, सकारात्मक माहौल बनाने और पुलिस के प्रति आमजन की धारणा को बदलने का आग्रह किया।
डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को लम्बी ड्यूटी, त्वरित निर्णय लेने की जरूरत और लगातार बदलती चुनौतियों के बीच काम करना पड़ता है। ऐसे में स्पष्ट संवाद, सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार और कानून के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है। पारदर्शिता के इस दौर में पुलिस का आचरण हर व्यक्ति की नजर में है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने अनुभव और सफल उदाहरण साझा करने का आह्वान किया।
पूर्व डीजीपी डॉ. एम.के. देवराजन ने कहा कि यह प्रशिक्षण ही नहीं, आत्मचिंतन का मंच है। प्रतिभागी खुलकर विचारों को रखें। सामूहिक चिंतन से ही आगे बढ़ने का रास्ता निकलेगा। उन्होंने पुलिस रिफॉर्म के लिए पूर्व में हुए प्रयासों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में उदय पारीक एचआरडी रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन अपूर्व कुमार ने स्वागत संबोधन दिया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पी.आर. सोढाणी ने आभार व्यक्त किया।
व्यवहार से कार्ययोजना तक
प्रशिक्षण में केस स्टडी, भूमिका-अभिनय, समूह चर्चा और आत्म-चिंतन के जरिए पुलिसिंग को अधिक नागरिक-केंद्रित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को ‘दबाव की परिस्थितियों में पुलिसिंग’ विषय पर चर्चा होगी। इसमें कार्य के दौरान तनाव को समझने, भावनात्मक परिस्थितियों में संयम बनाए रखने, प्राथमिकताएं तय करने और नागरिकों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार विकसित करने पर जोर रहेगा। साथ ही, कठिन संवाद, नाराज शिकायतकर्ता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए भूमिका-अभिनय तथा समूह अभ्यास कराए जाएंगे।
तीसरे दिन शनिवार को ‘सीख से सकारात्मक पुलिसिंग की ओर’ विषय के अंतर्गत प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त सीख को व्यवहार में लागू करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें सकारात्मक व्यवहार, प्रभावी संवाद, सक्रिय रूप से सुनने, आपसी संबंध मजबूत करने और नागरिकों के साथ विश्वासपूर्ण संबंध विकसित करने के व्यावहारिक उपायों पर काम किया जाएगा। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों की व्यक्तिगत एवं इकाई स्तर की कार्ययोजनाएं तैयार की जाएंगी। साथ ही, उन्हें अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध किया जाएगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
Next Article डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प:’ मदन राठौड़

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान में करेगी प्रवेश; जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में होगा स्वागत
Jaipur
October 16, 2026
पंचायती राज आम चुनाव के प्रथम चरण में नाम वापसी के बाद जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
Jaipur
October 16, 2026
जयपुर में अटल पेंशन योजना राज्य स्तरीय जनसंपर्क एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
Jaipur
October 16, 2026
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प:’ मदन राठौड़
Jaipur
October 16, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

512021
Your IP Address : 216.73.216.193

You Might Also Like

सब रंग सुर चांदनी म्यूजिकल इवेंट में शहर के वरिष्ठ ओर उभरते सिंगर्स ने दी शानदार प्रस्तुतियां
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 144 नई बसों को दिखाई हरी झंडी
सहकार नेता आमेरा ने मुख्य सचिव से की मुलाक़ात सहकारी बैंकों की स्थिति पर ज्ञापन दिया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मांगरोल में अंता से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो
राजस्थान विद्युत निगमों में 2,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account