जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने तहसीलदार कार्यालय जालसू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनाव के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं, मतदाता सूचियों एवं मतदान केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, डॉ. आस्था शर्मा, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नेहा चौधरी, आरपीएस गोविंदगढ़ शिव शर्मा, बीडीओ सूप्यार कपुरिया, कालाडेरा थाना प्रभारी पूजा पूनिया, कालवाड़ थाना प्रभारी दलीप सिंह तथा खोरा बिसल थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पंचायतीराज चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


