जयपुर। रेेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु साबरमती-जम्मूतवी एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09431, साबरमती-जम्मूतवी एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (01ट्रिप) दिनांक 14.06.26 रविवार को साबरमती से 08.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.20 बजे जम्मूतवी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड़, सुमेरपुर जवाईबांध, फालना, मारवाड़ जं., अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी़, रोहतक, जीन्द, नरवाना, जाखल, धुरी, लुधियाना,जालंधर कैंट व पठानकोट कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड व 01 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-जम्मूतवी एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन


