By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    October 15, 2026
    परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़
    October 15, 2026
    राजस्थान पुलिस और TAF जवानों का फ्रेंच भाषा प्रशिक्षण: अल्बर्ट हॉल पर फ्रांसीसी पर्यटकों से संवाद
    October 15, 2026
    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वीडीएन फाउंडेशन ने दिया दशहरा मेले का आमंत्रण
    October 15, 2026
    महानिदेशक पुलिस ने ली कानून व्यवस्था पर अहम बैठक: विवादित मामलों की निगरानी, नाकाबंदी में बॉडी कैमरों का उपयोग और साइबर अपराधों में जीरो एफआईआर पर दिया विशेष जोर
    October 15, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पर्ची मिलान को लेकर सभी याचिकाएं खारिज
    April 26, 2024
    सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
    May 13, 2024
    दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को हाईकोर्ट ने दी जमानत
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: होप के शतक और पॉल के पंजे से वेस्टइंडीज़ ने बराबर की सीरीज़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > होप के शतक और पॉल के पंजे से वेस्टइंडीज़ ने बराबर की सीरीज़
Sports

होप के शतक और पॉल के पंजे से वेस्टइंडीज़ ने बराबर की सीरीज़

RMT network
Last updated: October 15, 2026 6:20 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। शे होप की एक और धमाकेदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज़ ने T20I सीरीज़ में फिर से बराबरी हासिल कर ली है। भारत के वर्तमान दौरे पर चौथा और इस सीरीज़ में दूसरा शतक लगाते हुए होप ने वेस्टइंडीज़ को 247/3 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया था। पारी का आख़िरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाते हुए उन्होंने अपना शतक पूरा किया। इसके बाद कीमो पॉल ने पंजा खोलते हुए भारत को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया। हैदराबाद की सपाट पिच पर रनों की बारिश हुई और दोनों टीमों ने खुलकर बल्लेबाज़ी की, लेकिन अंत में 24 रनों से जीत का ताज मेहमान टीम ने हासिल किया।
भारत ने 248 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन की बदौलत शानदार शुरुआत की थी। सैमसन ने शमार जोसेफ़ को आड़े हाथों लेते हुए दूसरे ओवर में 18 रन बटोरे। तीसरे ओवर में उन्होंने रॉस्टन चेज़ के ख़िलाफ़ 25 रन निकालते हुए भारत को 50 का आंकड़े तक पहुंचा दिया। सैमसन उस समय महज़ 18 गेंदों में 47 रन बना चुके थे तो वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने तब तक सिर्फ़ एक गेंद का सामना किया था। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ सैमसन ने महज़ 20 गेंदों में अपना 10वां T20I अर्धशतक पूरा किया। लेकिन पॉल ने पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर सैमसन की 23 गेंदों में 56 रनों की ज़बरदस्त पारी का अंत कर दिया, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे।
भारत की तेज़ शुरुआत ने अचानक अपनी लय खो दी क्योंकि पॉल ने पांचवें ओवर में सैमसन के अलावा एक और बड़ा झटका दिया। इस तेज़ गेंदबाज़ ने इशान किशन को 3 गेंदों में महज़ 6 रन पर पवेलियन भेज दिया। डीप मिडविकेट पर ज्वेल एंड्रयू ने एक आसान कैच पकड़ा। दो विकेट गिरने के बावजूद भारत ने पावरप्ले में 80 रन बना लिए थे। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक अपने अंदाज़ से एकदम विपरीत खेल रहे थे। उन्होंने बेहद सावधानी दिखाते हुए एक छोर को संभाले रखा था और पहली 21 गेंदों पर केवल 25 रन बनाकर खेल रहे थे।
लेकिन 12वें ओवर में गुडाकेश मोती की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अभिषेक गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए और 24 गेंदों में 29 रन बनाकर लॉन्ग-ऑफ़ पर शमार स्प्रिंगर को सीधा कैच दे बैठे। इसके बाद अगली ही गेंद पर नमन धीर गोल्डन डक पर आउट हुए। उन्हें होप ने स्टंप कर दिया। मोती ने एक ही ओवर में दो झटके दिए, जिससे 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 132/5 हो गया था। यहां से दो लोकल खिलाड़ियों तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत को मैच में बरकरार रखा। दोनों के बीच 32 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी हुई और दबाव फिर से वेस्टइंडीज़ के ऊपर आ गया।
लेकिन रोमारियो शेफ़र्ड ने धीमी गेंद पर तिलक को फंसाते हुए इस साझेदारी का अंत किया। 19वें ओवर में पॉल ने लगातार गेंदों पर रेड्डी और प्रिंस यादव को आउट करते हुए भारत को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। पॉल हैट्रिक तो नहीं ले सके, लेकिन इसी ओवर में अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाते हुए उन्होंने पंजा खोला और वेस्टइंडीज़ की जीत सुनिश्चित कर दी।
इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाज़ी कर रही भारतीय टीम को मयंक यादव ने पहले ओवर में केवल तीन रन देकर किफ़ायती शुरुआत दिलाई थी। लेकिन वेस्टइंडीज़ ने दूसरे ओवर में गियर बदला। सीरीज़ का पहला मैच खेल रहे एंड्रयू ने अर्शदीप सिंह पर हमला बोला और ओवर में 17 रन बटोर लिए। तीसरे ओवर में वेस्टइंडीज़ ने मयंक के ख़िलाफ़ 20 रन निकाले जिससे वेस्टइंडीज़ महज़ तीन ओवर में 40/0 तक पहुंच गया। एंड्रयू ने अक्षर के ख़िलाफ़ पांचवें ओवर की पहली गेंद पर ही पहले से तय रिवर्स-स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन एक धीमी गेंद को मिस कर गए, और अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने तुरंत अपनी उंगली उठा दी।
पहला विकेट गंवाने के बावजूद वेस्टइंडीज़ की तेज़ शुरुआत जारी रही और मेहमान टीम ने छठे ओवर में 19 रन बटोरे। पावरप्ले के अंत तक उनका स्कोर 79/1 था। इसके बाद धीर द्वारा डाले गए आठवें ओवर में 19 रन आए। शिमरॉन हेटमायर महज़ 11 गेंदों में 33 रन बना चुके थे और काफ़ी ख़तरनाक लग रहे थे। कप्तान होप 22 गेंदों में 42 रन बना चुके थे। आठ ओवर में ही वेस्टइंडीज़ 100 का आंकड़ा पार कर चुकी थी। प्रिंस ने अपनी अतिरिक्त तेज़ गति का इस्तेमाल करते हुए हेटमायर को छकाया, जिन्होंने पुल शॉट को मिसटाइम किया और गेंद सीधे गेंदबाज़ के हाथों में चली गई। होप और रोवमन पॉवेल ने अक्षर के आख़िरी ओवर में 22 रन कूटे, जिससे मेहमान टीम 12 ओवर के बाद 151/2 के स्कोर पर पहुंच गई।
पॉवेल 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद भी आक्रमण रुका नहीं। 17वें ओवर में वेस्टइंडीज़ ने मयंक के ख़िलाफ़ जमकर शॉट खेले जिसमें शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड और होप ने 22 रन बनाए और अपनी टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। रदरफ़ोर्ड महज़ 14 गेंदों में 31 रन पर पहुंच गए, जबकि होप 44 गेंदों में 83 रन पर थे। मयंक ने अपने चार ओवर में 52 रन लुटाए। वेस्टइंडीज़ के कप्तान ने शानदार अंदाज़ में पारी का अंत किया, और आख़िरी दो गेंदों पर छक्के जड़कर महज़ 50 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली। रदरफ़ोर्ड भी 26 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद लौटे।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Next Article अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
International
October 15, 2026
यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jaipur
October 15, 2026
परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़
Jaipur
October 15, 2026
राजस्थान पुलिस और TAF जवानों का फ्रेंच भाषा प्रशिक्षण: अल्बर्ट हॉल पर फ्रांसीसी पर्यटकों से संवाद
Jaipur
October 15, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

510801
Your IP Address : 216.73.217.172

You Might Also Like

जो रूट ने अपना 33वां शतक दिवंगत ग्राहम थोर्प को किया समर्पित
पाकिस्तान-आयरलैंड टी-20 श्रृंखला: मोहम्मद आमिर को नहीं मिला आयरलैंड का वीज़ा
अब सुपर 8 में साउथ अफ़्रीका को चौंकाने का प्रयास करेगा अमेरिका
टी20 विश्व कप में नहीं चुने गए न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ कॉलिन मनरो ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक, कई रिकॉर्ड हुए धराशाई
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account