जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनावों में भाग ले रहे प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि चुनाव प्रचार हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर द्वारा बनाए गए इलेक्शन व्हीकल पोर्टल पर स्वयं अपने मोबाइल, कंप्युटर या ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर बटन जी2सी पर जाकर इलेक्शन परमिशन आईकन पर क्लिक कर मांगी गई आवश्यक जानकारी की पूर्ति कर आवेदन सब्मिट कर दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा आवेदन सही पाए जाने पर शीघ्र ही आवेदनकर्ता के व्हाट्सअप नंबर पर अनुमति पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। आवेदनकर्ता पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी अपना वाहन अनुमति पत्र डाउनलोड कर सकता है।
नगरीय निकाय चुनाव में वाहन की अनुमति के लिए इलेक्शन व्हीकल परमिशन पोर्टल पर करें आवेदन


