जयपुर। 18 अगस्त को शक्ति नगर स्थित बॉडी फिट जिम परिसर में लहरिया उत्सव मनाया गया। इवेंट की आयोजक किरण सैनी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न तरह के गेम्स खेले ओर राजस्थानी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी।
समारोह की चीफ गेस्ट एक छोटी सी आशा संस्था की फाउंडर बीना कंवर ओर अंकिता मिश्रा रही। किरण सैनी ने बताया कि गेम्स की विजेता संजना ओर पूनम गुप्ता रही। इसी तरह शशि गुप्ता बेस्ट ड्रेस, वंदना ओर शोभा लक्की ड्रा विजेता रही।
लहरिया उत्सव में महिलाओं ने दी राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियां


