By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    ‘तरंग शक्ति-2026’ का आगाज आज, 8 देश लड़ाकू विमानों संग होंगे शामिल; 32 देश बनेंगे ऑब्जर्वर
    September 26, 2026
    प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी क्रांति: AI से सशक्त होंगे किसान और कृषि प्रशासन
    September 26, 2026
    कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं, पर राजस्थान में कानून का राज चलेगा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    September 26, 2026
    नगर निगम जयपुर के महापौर पद पर सुनील कोठारी निर्वाचित
    September 26, 2026
    ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट’ की भावना से जन सेवा के संकल्प को साकार करें – राष्ट्रीय अध्यक्ष
    September 26, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अब भारतीय और रूसी कंपनी को मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा
    April 27, 2024
    सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
    May 14, 2024
    प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर खुला राज
    May 31, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: करौली में अपराध पर सख्ती, तीन माह में एक साल से पुराने केस निपटाने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > करौली में अपराध पर सख्ती, तीन माह में एक साल से पुराने केस निपटाने के निर्देश
Jaipur

करौली में अपराध पर सख्ती, तीन माह में एक साल से पुराने केस निपटाने के निर्देश

RMT network
Last updated: September 25, 2026 5:06 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में करौली जिले में उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, भरतपुर रेंज श्रीमती प्रीति चंद्रा, उपमहानिरीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कानून-व्यवस्था, संगठित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध खनन एवं बजरी परिवहन, मादक पदार्थों की तस्करी, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा तथा पुलिस की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीजीपी ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव, परिणामोन्मुख एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अवैध खनन, बजरी परिवहन एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस
डीजीपी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन, बजरी परिवहन एवं भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ड्रग्स तस्करी के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने के साथ पुलिस की फील्ड विजिबिलिटी बढ़ाने एवं सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने लंबित अनुसंधान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले तीन माह में उनके स्तर पर एक वर्ष से अधिक अवधि का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहे। साथ ही झूठे मुकदमों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
संगठित अपराध पर एक्शन
संगठित अपराध के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोपनीय तरीके से मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, मजबूत आसूचना संकलन विकसित करने तथा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रोएक्टिव पुलिसिंग के माध्यम से संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने पर जोर दिया।
गंभीर एवं महत्वपूर्ण प्रकरणों को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, प्रभावी पैरवी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एरिया डोमिनेशन अभियान तथा मालखानों में जब्त माल के समयबद्ध निस्तारण की भी समीक्षा की गई।
नवीन आपराधिक कानूनों में तकनीक का प्रभावी उपयोग
बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग, ई-सम्मन एवं ई-वारंट की तामील तथा ऑनलाइन एफआईआर व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को तकनीक आधारित प्रक्रियाओं का अधिकतम उपयोग कर पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष रणनीति
अवैध मादक पदार्थों, विशेष रूप से स्मैक के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा स्मैक के कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए सप्ताह में दो दिन विशेष अभियान
सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने हाईवे के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हेलमेट के अनिवार्य उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सप्ताह दो दिन विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने इंटरसेप्टर एवं ब्रेथ एनालाइजर का अधिकतम उपयोग करते हुए प्रभावी चेकिंग करने को कहा। पुलिसकर्मियों द्वारा भी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाया जाए, इसके लिए पुलिस लाइन एवं कार्यालय परिसरों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
1930 हेल्पलाइन की नियमित मॉनिटरिंग, साइबर शिकायतों के निस्तारण पर जोर
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष जोर देते हुए डीजीपी ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त, निस्तारित एवं लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल को 1930 हेल्पलाइन से संबंधित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीजीपी ने पुलिस थानों पर आने वाले परिवादियों को ऑनलाइन परिवाद दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने को कहा, ताकि परिवादी अपने प्रकरण में की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त कर सकें तथा परिवादों की मॉनिटरिंग एवं समीक्षा भी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सके।
महिला, बच्चों एवं अनुसूचित जाति-जनजाति से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई
महिलाओं, बच्चों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस थानों में महिला पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा पुलिस लाइन परिसरों में सामुदायिक सुविधाओं के उन्नयन की भी समीक्षा की गई।
सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि Y-CLG, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक सहित अन्य सामुदायिक पुलिसिंग समूहों के साथ नियमित संवाद एवं प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए। इन समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्थानीय स्तर पर आसूचना संकलन, अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था संबंधी सूचनाओं के समय पर आदान-प्रदान में इनका बेहतर उपयोग लिया जाए। साथ ही इनके माध्यम से पुलिस एवं आमजन के मध्य संवाद और विश्वास को ओर अधिक मजबूत किया जाए।
बैठक के अंत में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा, अपराधों की प्रभावी रोकथाम, त्वरित अनुसंधान, मजबूत आसूचना तंत्र और फील्ड में पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति को प्राथमिकता देते हुए पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाया जाए।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कांग्रेस का निरंतर सिमट रहा जनाधार, पर इनके नेता लगे हैं अपने बेटों की लॉन्चिंग में- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Next Article राजस्थान पुलिस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024: चयनित 353 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 6 से 9 अक्टूबर तक पुलिस मुख्यालय में होगी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘तरंग शक्ति-2026’ का आगाज आज, 8 देश लड़ाकू विमानों संग होंगे शामिल; 32 देश बनेंगे ऑब्जर्वर
Jaipur
September 26, 2026
प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी क्रांति: AI से सशक्त होंगे किसान और कृषि प्रशासन
Jaipur
September 26, 2026
कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं, पर राजस्थान में कानून का राज चलेगा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur
September 26, 2026
नगर निगम जयपुर के महापौर पद पर सुनील कोठारी निर्वाचित
Jaipur
September 26, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

489856
Your IP Address : 216.73.216.109

You Might Also Like

चुनाव सुधारों की दिशा में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
1.26 करोड़ रुपये कीमत का अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
रोडवेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: 1 से 7 मई तक सभी आगारों पर आयोजित होगे निःशुल्क चिकित्सा शिविर
कांग्रेस का निरंतर सिमट रहा जनाधार, पर इनके नेता लगे हैं अपने बेटों की लॉन्चिंग में- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर बनी राजस्थान की योग ब्रांड एंबेसेडर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account