जयपुर। श्री कृष्ण गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति, जयपुर के तत्वावधान में महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव 2026 के कार्यक्रमों का शुभारंभ श्री गणेश जी के पावन निमंत्रण के साथ किया गया। समाजबंधुओं ने जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश जी का पूजन कर जन्मोत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की मंगलकामना की।
पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 सितंबर को मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर के पास महर्षि गर्गाचार्य चौराहा (सर्किल) का विधिवत पूजन अनावरण किया जाएगा व ब्रह्मपुरी स्थित मंदिर श्री हनुमान जी अखाड़ा वाले में महाआरती, स्वागत सेवा मंच एवं प्रसादी वितरण होगा।
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 20 सितंबर को मंदिर श्री हनुमान जी अखाड़ा वाले में विप्रजनों के सानिध्य मे ऋषि पूजन, सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं विप्रजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से समाज की युवा पीढ़ी को महर्षि गर्गाचार्य की गौरवशाली ऋषि परंपरा, संस्कार और सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पंडित घनश्याम शर्मा ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने का आह्वान किया। पंडित मोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्ण गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति, श्री कृष्ण गौड़ नवयुवक मंडल, माँ गार्गी विप्र शक्ति महिला मंच एवं समस्त विप्र बंधुगण के सहयोग से किया जा रहा है।
गणेश निमंत्रण के साथ महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव का शुभारंभ


