By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दूसरे चरण में 87.60 लाख मतदाता कर रहे 18,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 9758 केंद्रों पर मतदान जारी
    September 11, 2026
    एक बार फिर मचाई एबीसीएल सीजन 3 ने कलाकारो के बीच क्रिकेट की धूम
    September 10, 2026
    अलौकिक ग्रुप के एमडी अनुराग शर्मा का जन्मदिन मनाया
    September 10, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से अगस्त तक 8.22 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया उनके गंतव्य तक
    September 10, 2026
    मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
    September 10, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    30 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में फिर पेश होंगे बाबा रामदेव
    April 23, 2024
    “वेस्ट नाइल बुखार” का प्रकोप: तीन जिलों में अलर्ट जारी: केरल में 10 मामले आए थे सामने
    May 9, 2024
    याचिकाकर्ता वोटर्स को भ्रमित कर रहे- सुप्रीम कोर्ट
    May 24, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: दूसरे चरण में 87.60 लाख मतदाता कर रहे 18,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 9758 केंद्रों पर मतदान जारी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > दूसरे चरण में 87.60 लाख मतदाता कर रहे 18,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 9758 केंद्रों पर मतदान जारी
Jaipur

दूसरे चरण में 87.60 लाख मतदाता कर रहे 18,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 9758 केंद्रों पर मतदान जारी

RMT network
Last updated: September 11, 2026 9:02 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को जयपुर सहित 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दूसरे चरण में 4852 वार्डों के लिए 9758 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 87 लाख 60 हजार 884 मतदाता 18 हजार 266 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें नजर आ रही हैं।
दूसरे चरण के मतदान के साथ ही प्रदेश की सभी 309 नगरीय निकायों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन निकायों के 45 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है। वहीं टोंक नगर परिषद के एक वार्ड में सभी प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के कारण चुनाव का बहिष्कार किया गया है। सभी निकायों के चुनाव परिणामों के लिए 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
दोपहर 1 बजे तक जोधपुर में 43.51 फीसदी मतदान
दोपहर 1 बजे तक जोधपुर नगर निगम में 43.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर परिषद फलौदी में 60.41 प्रतिशत और बाप नगरपालिका में 73.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पाली जिले में पाली नगर परिषद में 42.17 प्रतिशत, बाली में 42.89 प्रतिशत, खुडाला-फालना स्टेशन में 53.65 प्रतिशत, सुमेरपुर में 52.16 प्रतिशत, तखतगढ़ में 57.87 प्रतिशत और सादड़ी में 53.17 प्रतिशत मतदान हुआ।
सीएम भजनलाल ने परिवार के साथ डाला वोट
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गेटोर, जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में लगातार दो साल तक नगर निकाय चुनाव होते रहे और पंचायत चुनाव भी लगातार चलते रहे। इससे प्रदेश में बार-बार आचार संहिता लगती थी और विकास कार्य प्रभावित होते थे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार में आई तो उसने इस व्यवस्था को बदलने का निर्णय लिया। राजस्थान में हर तीन महीने में आचार संहिता लगने से विकास कार्य अवरुद्ध होते थे। कांग्रेस के लोगों को विकास से कोई लेना-देना नहीं था और राजस्थान की जनता लगातार चुनावों के चक्कर काटती रही।
शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने राजस्थान में ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ की दिशा में काम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस व्यवस्था को लागू करने में भी कई तरह की अड़चनें पैदा करने की कोशिश की।
मदन राठौड़ ने सुमेरपुर में किया मतदान
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली जिले के सुमेरपुर के वार्ड नंबर 35 में मतदान किया। उन्होंने आमजन से जागरूकता का परिचय देते हुए सोच-समझकर मतदान करने की अपील की।
राठौड़ ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की व्यवस्था चाहता है, ताकि एक बार चुनाव होने के बाद अगले पांच वर्षों तक जनप्रतिनिधि और सरकार विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा कि बार-बार आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं और अधिकारियों का स्थानांतरण भी दूसरे राज्यों में हो जाता है, जिससे स्थानीय स्तर पर काम रुक जाता है।
उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ की दिशा में कदम बढ़ाया है। एक बार चुनाव संपन्न होने के बाद अगले पांच वर्षों तक विकास कार्यों को गति दी जा सकेगी।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भी डाला वोट
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने केशवनगर सामुदायिक भवन स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पावन अवसर है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
14 सितंबर को आएंगे परिणाम
दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद राजस्थान की सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव की मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर रहेंगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी और इसके साथ ही विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में जीत-हार की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक बार फिर मचाई एबीसीएल सीजन 3 ने कलाकारो के बीच क्रिकेट की धूम

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक बार फिर मचाई एबीसीएल सीजन 3 ने कलाकारो के बीच क्रिकेट की धूम
Jaipur Sports
September 10, 2026
अलौकिक ग्रुप के एमडी अनुराग शर्मा का जन्मदिन मनाया
Jaipur
September 10, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से अगस्त तक 8.22 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया उनके गंतव्य तक
Jaipur
September 10, 2026
मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
Jaipur
September 10, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

473330
Your IP Address : 216.73.216.37

You Might Also Like

हार्टफुलनेस और भवानी निकेतन शिक्षा समिति द्वारा मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
राजस्थान की समस्त कलाओं का प्रतिनिधित्व करती नज़र आई विशाल कठपुतली
यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट 2 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
ओसवाल सोप ग्रुप का लक्की ड्रा 2025: प्रथम पुरस्कार कार, 25001 विजेताओं को सम्मानित किया गया
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली जयपुर रेंज की बैठक: कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account