जयपुर। हर साल की तरह इस साल भी जयपुर शहर की जानी मानी एंकर फैजी खान और सिंगर हासिबा खान ने 8 सितंबर 2026 को एबीसीएल सीजन 3 का आयोजन किया। जिसे प्रेजेंट किया स्पार्कल स्टार्स ने..कलाकारों के इस अनोखे टूर्नामेंट में सुबह से लेकर रात तक सुर और संगीत के साथ क्रिकेट खेलने और जीतने का जुनून नज़र आया।

एबीसीएल सीजन 3 का खास आकर्षण रहा महिला क्रिकेट खिलाड़ी…लड़कियों ने माइक को छोड़कर मैदान में आकर खूब चोके चक्के लगाए..फैजी खान ने राज मीडिया टाइम्स ओर राज मीडिया टीवी के साथ ख़ास बातचीत में बताया कि गायक, संगीतकार, एंकर और कोरियोग्राफर एबीसीएल सीजन 3 में शामिल रहे।

एबीसीएल सीजन 3 के मुख्य अतिथि इवेंट इंडस्ट्री के इवेंट गुरु अरशद हुसैन,राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा,राजस्थान इवेंट मैनेजर्स फेडरेशन के अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष विनीत जैन, महासचिव भुवनेश अग्रवाल,बोलीवुड सिंगर रवींद्र उपाध्याय, एमएच सिक्योरिटी के संस्थापक हारून कुरेशी सिनर्जी के संस्थापक प्रशांत कौशल, सिनर्जी के साझेदार मनीष जोशी, श्री कृष्णा पब्लिसिटी के संस्थापक महेंद्र गालाव, ईपीएल के संस्थापक यश माहेश्वरी, शाही लाइट से अल्तमश खान,फर्स्ट इंडिया न्यूज राजस्थान से आसिफ खान, रोटरी क्लब जयपुर के अध्यक्ष राजीव जैन, हाई कोर्ट एडवोकेट हनीफ और एंकर मॉडल खुशी शर्मा शामिल हुए।

इस दौरान चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का फैजी खान ओर उनकी टीम की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।एबीसीएल सीजन 3 के शानदार आयोजन के लिए फैजी खान और हासीबा खान को सभी ने बधाई दी बधाई दी। एबीसीएल सीजन 3 की विजेता टीम बीट ब्लास्टर्स को ट्रॉफी के साथ 21000 रुपये और उपविजेता टीम माइक मॉन्स्टर्स को ट्रॉफी के साथ 15000 रुपये का इनाम राशि पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का ख़िताब गायक हबीब को दिया गया और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब एंकर प्रतीक्षा दवे को दिया गया।


