जयपुर। छोटी सी आशा संस्था की ओर से सांस्कृतिक गतिविधियों ओर राजस्थानी कल्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य के लिए 26 जुलाई को गोपालपुरा रोड़ स्थित होटल में “लहरिया उत्सव” का आयोजन किया जाएगा।
इवेंट की आयोजक बीना कंवर ने बताया कि समारोह में ड्रेडिशनल रैंप वॉक,फॉक डांस सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों आयोजित की जाएगी। समारोह 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।
पिछले दिनों कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ओर भाजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ के हाथों हुआ। इस अवसर पर अंकिता मिश्रा, एडवोकेट दया शर्मा सहित संस्था से जुड़ी मेंबर्स मौजूद रही।
26 जुलाई को जयपुर में होगा “लहरिया उत्सव”


