By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    FFS के अनुभवों से नई व्यवस्था की तैयारी-अब घर बैठे बुक हो सकेगी यूरिया-DAP
    September 22, 2026
    महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव पर महारुद्राभिषेक एवं विप्र सम्मान समारोह आयोजित
    September 22, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे के तत्वावधान में जयपुर में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैपिंयनशिप
    September 22, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत राजस्थान की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    September 22, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: हार्टफुलनेस और भवानी निकेतन शिक्षा समिति द्वारा मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > हार्टफुलनेस और भवानी निकेतन शिक्षा समिति द्वारा मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Jaipur

हार्टफुलनेस और भवानी निकेतन शिक्षा समिति द्वारा मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

RMT network
Last updated: June 20, 2026 6:48 am
RMT network
Share
2 Min Read
SHARE

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की सहभागिता में हार्टफुलनेस संस्था एवं भवानी निकेतन शिक्षा समिति द्वारा भवानी निकेतन कॉलेज ग्राउंड, सीकर रोड, जयपुर में एक विशाल योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें लगभग 2000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य योग को केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित न रखकर उसे एक समग्र जीवन पद्धति के रूप में प्रस्तुत करना है, जिससे व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा में संतुलन स्थापित हो सके।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्राणायाम, योगासन, विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक मुद्राओं, हार्टफुलनेस रिलेक्सेशन तथा निर्देशित ध्यान का अनुभव कराया जाएगा। साथ ही ध्यान की वैज्ञानिक एवं सरल पद्धति से भी अवगत कराया जाएगा, जिससे लोग तनावमुक्त और संतुलित जीवन की दिशा में प्रेरित हो सकें।
ब्राइटर माइंड्स का रहेगा आकर्षण :
इस अवसर पर ब्राइटर माइंड्स (Brighter Minds) तकनीक का भी विशेष परिचय कराया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों और युवाओं की मानसिक क्षमताओं, एकाग्रता, स्मरण शक्ति तथा अंतर्निहित संभावनाओं को विकसित करने के अभिनव तरीकों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में ब्राइटर माइंड्स के प्रशिक्षित छात्र आंखों पर पट्टी बांधकर केवल स्पर्श और अनुभूति के आधार पर वस्तुओं की पहचान करना, कार्ड पढ़ना तथा अन्य रोचक और आश्चर्यजनक प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगे।
हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि योग और ध्यान का समन्वय व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक संतुलन को भी सुदृढ़ बनाता है। इसी उद्देश्य से समाज के सभी वर्गों को इस विशेष आयोजन में परिवार सहित भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने अधिकाधिक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर योग, ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली के इस महाअभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जेडीए ने पन्द्रह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Next Article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा ‘योग संगम’, हजारों कदम बढ़ेंगे स्वास्थ्य और संतुलन की ओर

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

FFS के अनुभवों से नई व्यवस्था की तैयारी-अब घर बैठे बुक हो सकेगी यूरिया-DAP
Jaipur
September 22, 2026
महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव पर महारुद्राभिषेक एवं विप्र सम्मान समारोह आयोजित
Jaipur
September 22, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे के तत्वावधान में जयपुर में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैपिंयनशिप
Jaipur Sports
September 22, 2026
रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
Entertainment Jaipur
September 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

484742
Your IP Address : 216.73.216.55

You Might Also Like

दोहरीकरण कार्य हेतु उदयपुर सिटी-मंदसौर -उदयपुर सिटी 17 फरवरी को आंशिक रद्द रहेगी
फर्जी डिग्री-सर्टिफिकेट पर कसेगा शिकंजा, भर्तियों में आएगी पारदर्शिता- आर.पी.एस.सी सचिव
आरएएस भर्ती-2024: एक दिसंबर से शुरू होगा साक्षात्कार का प्रथम चरण
भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर ने बनाई सेवा बस्ती में दीपावली
सुशासन सप्ताह के तहत समस्या का हुआ समाधान तो…चेहरे पर खिली मुस्कान: जिला स्तरीय जनसुनवाई के साथ हुआ सुशासन सप्ताह का शुभारंभ
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account