डीजे ट्रोन की शानदार प्रस्तुति: म्यूज़िक, डांस और मस्ती के साथ डीजे नाइट बनेगी उत्सव का प्रमुख आकर्षण
जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में आगामी 7, 8 एवं 9 मई को “नवयुग” थीम के अंतर्गत तीन दिवसीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता “राज्य 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें छात्र-छात्राएं अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत 9 मई को सायं 7 बजे लोकप्रिय डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा, जो युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।
असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जिसके लिए कई कॉलेजों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कार्यक्रम के अंत में प्रसिद्ध डीजे ट्रोन द्वारा प्रस्तुत डीजे नाइट आयोजित की जाएगी, जो मनोरंजन और उत्साह से भरपूर एक यादगार शाम साबित होगी।
कार्यक्रम में प्री-इवेंट ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन फेस पेंटिंग, डिबेट, थिएटर, डिजिटल ट्रेजर हंट एवं डांस बैटल जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं दूसरे दिन शार्क टैंक, ओपन माइक, सिंगिंग प्रतियोगिता, रैंप वॉक एवं मुख्य आकर्षण डीजे नाइट का आयोजन किया जाएगा।
यह उत्सव “नवयुग” की भावना के साथ रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा और उत्सव का अनूठा मेल प्रस्तुत करेगा।
बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता “राज्य 2026” का आगाज


