जयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा व वी सरोवर पोर्टिको होटल के सहयोग से 14 जून को आयोजित गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से रजिस्टर्ड ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 के फिनाले मंथ के 11वा दिन रहा ग्रूमिंग और सेशन के नाम।

मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया एमआई रोड स्थिति होटल वी सरोवर पोर्टिको में आयोजित हुई टेबल एटीकेट्स की क्लास मिस राजस्थान के मेन्टोर टेबल एटीकेट्स के एक्सपर्ट यतेंद्र नेगी ने ली किस प्रकार खाना खाते वक्त छूरी कांटा पकड़ा जाता है वह उसका उपयोग किस तरीके से किया जाता है।

खाने में एडिशनल साल्ट का उपयोग टालना चाहिए, ग्लास को किस तरीके से पकड़ा जाता है फोन का उपयोग खाना खाते वक्त नहीं करना चाहिये डिनर व लंच की टेबल पर किस तरीके का व्यवहार करना होता है इस पर यतेंद्र नेगी ने गर्ल्स को ट्रेनिंग दी। इस दौरान कार्यक्रम के गेस्ट राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा ने मिस राजस्थान 2026 के फिनाले के लिए सलेक्ट 28 मॉडल्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि मिस राजस्थान ही ऐसा ब्यूटी पीजेंट प्लेटफॉर्म है जहां फैशन इंड्रस्टीज के एक्सपर्ट के साथ अन्य क्षेत्रों के एक्सपर्ट द्वारा जीवन में आगे कैसे बढ़े उसके बारे में मॉडल्स को बताया जाता है।

इस दौरान पीजेंट के आयोजक योगेश मिश्रा ने चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा का सभी मॉडल्स के साथ परिचय कराया ओर उनके साथ ग्रुप फोटो भी कराई। आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया की मिस राजस्थान का यह 28वा संस्करण के आयोजन की फिनाले मंथ की शुरुआत हो गईं हैं।

1 महीने की ग्रूमिंग में नेशनल व इंटरनेशनल लेवल के एक्सपर्ट अलग-अलग ग्रूमिंग सेशंस के द्वारा मिस राजस्थान की फाइनलिस्ट को ग्रूम करे रहे है। आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया मिस राजस्थान में 1 महीने की ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाती है फिनाले वीक में सभी 28 गर्ल्स जयपुर आकर रहती हैं इस बार 9 दिन की एक्टिविटी में इनकी ग्रूमिंग, ट्रेनिंग, सेशन व सबटाइटल इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले बी.एम बिरला ऑडिटोरियम में 4 जुलाई को आयोजित होगा ।

जेकेजे फैशन अपने ट्रेडिशनल डिजाइन शोकेस करेगें। शिव ज्वेलर्स की ट्रेडिशनल और राजपूती ज्वेलरी व परम्परा द ज्वैल्स डायमंड ज्वेलरी की डिजाइन शोकेस करेंगे।


