By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, शांतिपूर्ण रहा मतदान
    April 19, 2024
    मेटा ने 79 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध
    May 4, 2024
    इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का एलान
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: आज मुंबई में आयोजित होगा ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला रोड शो
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > आज मुंबई में आयोजित होगा ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला रोड शो
Jaipur

आज मुंबई में आयोजित होगा ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला रोड शो

RMT network
Last updated: August 30, 2024 5:41 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा उद्योग जगत के कई दिग्गजों से मिलेंगे
जयपुर।
इस साल दिसंबर में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला रोड शो 30 अगस्त 2024 को मुंबई में आयोजित होने जा रहा है। देशी-विदेशी उद्योग और कॉरपोरेट जगत को राजस्थान में निवेश हेतु आमंत्रित करने के लिए हो रहे इस रोड शो में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा खुद कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में निवेश संबंधी कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू / MoUs) पर हस्ताक्षर, राइजिंग राजस्थान वेबसाइट का शुभारंभ, मुख्यमंत्री की उद्योग जगत के कई दिग्गजों और बड़ी हस्तियों से आमने-सामने की चर्चाएं वगैरह भी होगी। इस दौरान उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ भी उपस्थित रहेंगे।
मुंबई रोड शो के दौरान उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां, जिन्होंने पहले से राजस्थान में निवेश कर रखा है, वो राज्य में निवेश से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में राज्य में हो रहे औद्योगिक परिवर्तन और बुनियादी ढाँचे के निर्माण के बारे में इन दिग्गजों ने जो देखा है, उसके बारे में भी ये बात करेंगे। इसके अलावा, यह रोड शो ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के बारे में जानकारी और जागरूकता बढ़ाएगा तथा उद्योग व कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों और बड़े निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगा। इस अवसर पर एक लघु फिल्म भी दिखायी जाएगी, जो राज्य के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद अवसर एवं तेजी से हो रहे निवेश जैसी कई बातों को दर्शाएगी।
मुंबई रोड शो में मुख्यमंत्री शर्मा और उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़ के अलावा राजस्थान सरकार के कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांश पंत, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं रीको लिमिटेड के अध्यक्ष अजिताभ शर्मा, उद्योग विभाग के कमिश्नर रोहित गुप्ता सहित अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।
भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में होने वाला यह रोड शो समिट इंडस्ट्री पार्टनर, कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा, अगले दो महीनों के दौरान राजस्थान सरकार दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी में भी रोड शो आयोजित करने जा रही है, ताकि देशी-विदेशी निवेशकों, संस्थानों, निगमों और उद्योगों को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा सके। इसके लिए राजस्थान सरकार के अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इन जगहों की यात्रा करेगा।
रोड शो के अलावा, राजस्थान सरकार राज्य के विभिन्न शहरों में कई रिजनल समिट और सेक्टोरल प्री-समिट भी आयोजित करेगी, जिसका उद्देश्य राज्य के मौजूदा उद्योगों और उद्यमियों एवं नए निवेशकों के साथ बातचीत करना है। इसका आयोजन अक्टूबर और नवंबर के महीनों में किया जाएगा और इसके अंतगर्त पर्यटन, शहरी विकास, आईटी और आईटीईएस, उद्योग, कृषि, खान और पेट्रोलियम, ऊर्जा, चिकित्सा और स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के बारे में
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, बीआईपी और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है। इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आकर्षित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और सुविधाएँ मुहैय्या कराना है। इस ग्लोबल समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल, ऑटो और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रो-केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, खनन और ईएसडीएम/आईटी और आईटीईएस (ESDM/IT and ITeS) सहित विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष सत्र का आयोजन होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के नये अवसर बढ़ेंगे- उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी
Next Article जो रूट ने अपना 33वां शतक दिवंगत ग्राहम थोर्प को किया समर्पित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518471
Your IP Address : 216.73.216.191

You Might Also Like

अक्षरधाम मंदिर पर आयोजित हुआ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम
महाप्रबंधक की संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक: गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधाएं हेतु व्यापक प्रबंध करने पर जोर
प्रदेश में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए 7 करोड़ 22 लाख पौधे – संजय शर्मा
लोकसभा आम चुनाव-2024- सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता में राजस्थान देश में अव्वल
जेन-नेक्स्ट भारत स्टार्टअप समिट का भव्य आयोजन, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मिला नया मंच
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account