जयपुर। रेलव द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 3 जोडी रेलसेवाओं का खातीपुरा स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12981/12982, जयपुर-असारवा-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का खातीपुरा तक विस्तार गाडी संख्या 12982, असारवा-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.06.26 से असारवा से 19.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 07.30 बजे आगमन व 07.40 बजे प्रस्थान, गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 07.51 बजे आगमन व 07.54 बजे प्रस्थान कर 08.25 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12981, खातीपुरा-असारवा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.06.26 से खातीपुरा से 20.05 बजे प्रस्थान कर गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 20.18 बजे आगमन व 20.21 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर 20.35 बजे आगमन व 20.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.40 बजे असारवा पहुॅचेगी। इस रेलसेवा का असारवा-जयपुर-असारवा के मध्य संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
गाडी संख्या 19711/19712, जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का खातीपुरा तक विस्तार गाडी संख्या 19712, भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.06.26 से भोपाल से 16.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 09.45 बजे आगमन व 09.55 बजे प्रस्थान कर, गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 10.06 बजे आगमन व 10.09 बजे प्रस्थान कर 10.35 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19711, खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.06.26 से खातीपुरा से 17.35 बजे प्रस्थान कर, गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 17.48 बजे आगमन व 17.51 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर 18.10 बजे आगमन व 18.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे भोपाल पहुॅचेगी। इस रेलसेवा का भोपाल-जयपुर-भोपाल के मध्य संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
गाडी संख्या 20667/20668, यशवन्तपुर-जयपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का खातीपुरा तक विस्तार
गाडी संख्या 20667, यशवन्तपुर-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 18.06.26 से यशवन्तपुर से 12.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 05.46 बजे आगमन व 05.49 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर 05.25 बजे आगमन व 05.35 बजे प्रस्थान कर 06.05 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20668, खातीपुरा-यशवन्तपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.06.26 से खातीपुरा से 21.20 बजे प्रस्थान कर गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 21.33 बजे आगमन व 21.36 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर 21.55 बजे आगमन व 22.05 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 16.50 बजे यशवन्तपुर पहुॅचेगी।
इस रेलसेवा का यशवन्तपुर-जयपुर-यशवन्तपुर के मध्य संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
3 जोडी रेलसेवाओं का खातीपुरा स्टेशन तक विस्तार


