By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, राजस्थान के 35 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
    September 12, 2026
    मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
    September 12, 2026
    राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी: ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए CBI का ‘अभय’ पोर्टल
    September 12, 2026
    लालगढ़ स्टेशन को बीकानेर के एक सेटेलाइट स्टेशन के रूप में किया जा रहा विकसित
    September 12, 2026
    नगर निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान के लिए प्रदेशवासियों का आभार : मदन राठौड़
    September 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Jaipur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

RMT network
Last updated: June 11, 2026 6:37 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झारखंड महादेव मंदिर तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में की पूजा
जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर स्थित झारखंड महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूजन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ रहा है।
राठौड़ ने कहा कि रेलवे के सुदृढ़ीकरण, गरीबों के लिए आवास, रोजगार सृजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, किसानों की समृद्धि, सेना के आधुनिकीकरण तथा विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन जनकल्याणकारी उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं। झारखंड महादेव मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह तथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. अलका गुर्जर, भाजपा कार्यालय सचिव मुकेश पारीक, विधायक कालीचरण सराफ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने जयपुर स्थित गोविंद देवजी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, विधायक बालमुकुंदाचार्य तथा जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित अनेक नेताओं ने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना की। भाजपा पदाधिकारियों ने जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर, गोविंददेव जी मंदिर, झारखंड महादेव मंदिर, बडी चौपड़ स्थित श्रीरामचन्द्र जी का मंदिर, श्री ब्रजनिधि जी का मंदिर तथा नहर के गणेश जी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान राज्य धरोवर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, सुरेंद्र पाल ​टीटी, सरिता गैना, महामंत्री डॉ मिथिलेश गौतम, कैलाश मेघवाल, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, अजीत मांडण, आईदान सिंह भाटी, सीताराम पोसवाल, नारायण पुरोहित, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी हीरेंद्र कौशिक, आईटी प्रभारी अविनाश जोशी सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 14 से 22 जून तक रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों का संचालन बदला
Next Article 40 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 70 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, राजस्थान के 35 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
Jaipur
September 12, 2026
E-Paper_(12 -09 -2026 )
E-Paper
September 12, 2026
मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
Jaipur
September 12, 2026
राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी: ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए CBI का ‘अभय’ पोर्टल
Jaipur
September 12, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

477263
Your IP Address : 216.73.216.163

You Might Also Like

रेलवे यात्री टिकटों पर 46% सब्सिडी करता है वहन, 23 श्रेणियों मे दे रहा है रियायती टिकट
सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ने राइसेम में प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित
‘राइजिंग राजस्थान‘ में वेस्ट सेग्रीगेशन के जरिए ग्रीन राजस्थान की ओर बढ़ाएंगे कदम – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु सूबेदारगंज- खातीपुरा-सूबेदारगंज त्रि- साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन
लोकसभा आम चुनाव-2024: दूसरे चरण के जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account