जयपुर। राजस्थान को एआई आधारित शिक्षा, नवाचार और कुशल मानव संसाधन का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मंथन जयपुर में आयोजित राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 में हुआ। एसोचैम राजस्थान स्टेट काउंसिल और आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समिट का विषय था – “एआई आधारित शिक्षा एवं विजन 2030 के माध्यम से राजस्थान को सशक्त बनाना।” कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिट में 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जिम्मेदार उपयोग, शिक्षा एवं उद्योग जगत के सहयोग, डिजिटल परिवर्तन, कौशल विकास, नवाचार आधारित शिक्षण तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ पी.आर. सोडानी ने कहा कि एआई आधारित शिक्षा केवल डिजिटल परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समान अवसरों के सृजन, विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच विकसित करने तथा युवाओं को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करने का माध्यम भी है।
एआई और उद्योगों की साझेदारी से तैयार होगा राजस्थान का शिक्षा तंत्र

TAGGED:Jaipur
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

