जयपुर। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में एलन जयपुर के क्लासरूम विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है।एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि जेईई एडवांस्ड 2026 में एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इनमें प्रखर शर्मा ने AIR 69 प्राप्त कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं रुचित अग्रवाल ने AIR 99 के साथ जयपुर सिटी सेकंड टॉपर का स्थान प्राप्त किया तथा चयनिका मंडल ने AIR 279 प्राप्त कर जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 2 विद्यार्थियों ने टॉप-100, 4 विद्यार्थियों ने टॉप-200, 8 विद्यार्थियों ने टॉप-500, 17 विद्यार्थियों ने टॉप-1000, 21 विद्यार्थियों ने टॉप-1500, 26 विद्यार्थियों ने टॉप-2000 तथा 53 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में स्थान प्राप्त किया है।
अरुण जैन ने बताया कि यह सफलता एलन जयपुर की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी टीम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी एलन जयपुर इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
प्रमुख उपलब्धियाँ – JEE Advanced 2026
प्रखर शर्मा (AIR 69) – जयपुर सिटी टॉपर
रुचित अग्रवाल (AIR 99) – जयपुर सिटी सेकंड टॉपर
चयनिका मंडल (AIR 279) – जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर
टॉप-100: 2 विद्यार्थी
टॉप-200: 4 विद्यार्थी
टॉप-500: 8 विद्यार्थी
टॉप-1000: 17 विद्यार्थी
टॉप-1500: 21 विद्यार्थी
टॉप-2000: 26 विद्यार्थी
टॉप-5000: 53 विद्यार्थी
इन रिजल्ट्स के साथ एलन ने अब तक आईआईटी-जेईई में 7 बार ऑल इंडिया रैंक-1 दिए हैं तथा अपने इतिहास में दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक-1, 2 और 3 को दोहराया है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी एलन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। एलन के विद्यार्थियों ने देश की टॉप-10 रैंक में से 6, टॉप 50 में 24 क्लासरूम स्टूडेंट्स रहे है, इसके साथ टॉप-100 में 41 स्थान प्राप्त किए हैं।
जेईई एडवांस्ड 2026 में एलन जयपुर का शानदार प्रदर्शन, प्रखर शर्मा बने सिटी टॉपर


