जयपुर। लेडीज क्लब पक्की भायली फाउंडेशन की ओर से 30 मई को होटल ग्रैंड सफारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम “आओ लौट चले शालीनता की ओर” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान श्री गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की। समारोह में सांस्कृतिक विविधता,मनोरंजन ओर पर्यावरण जागरूकता के संदेश के साथ क्लब मेंबर्स ने प्रस्तुतियां दी इस दौरान कई लघु नाटिकाओं के माध्यम से सामाजिक मेसेज भी दिया गया।

समारोह में लता तिवाड़ी, संपादक नवल किशोर शर्मा,डॉ नीरज अग्रवाल,आभा बाड़दार,अनिशा गोयल,पवन गोयल,बसंत जैन,सरोज सांवरिया,डॉ राकेश केदावत,ड्रीम अचीवर्स क्लब की फाउंडर प्रीति गोयल,प्रेसिडेंट मिनाक्षी जैन,वर्किंग वूमन क्लब की फाउंडर दीपा यादव, एक्ट्रेस शिवानी पुरोहित का क्लब फाउंडर,डायरेक्टर श्रीमती सोनू अग्रवाल ओर उनकी टीम की ओर से माला पहनाकर ओर मोमेंटो ओर उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मॉडल पूजा शर्मा,परवीन हीरा,मनजीत अरोड़ा, रेनू ,ललिता अरोड़ा,ममता टेलर सहित अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया। इस मौके पर विभिन्न क्लबों ओर संस्थाओं की मेंबर्स मौजूद रही। इवेंट का सफल मंच संचालन एंकर नेहा पारीख ने किया। समारोह के उपरांत क्लब फाउंडर सोनू अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


