By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ऑपरेशन दानव’ सफल: हत्या, फायरिंग और गैंगवार का आरोपी 10 हजार इनामी सीआईडी के शिकंजे में
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ऑपरेशन दानव’ सफल: हत्या, फायरिंग और गैंगवार का आरोपी 10 हजार इनामी सीआईडी के शिकंजे में
Jaipur

ऑपरेशन दानव’ सफल: हत्या, फायरिंग और गैंगवार का आरोपी 10 हजार इनामी सीआईडी के शिकंजे में

RMT network
Last updated: May 20, 2026 6:36 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। सीआईडी क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम ने वांछित और आदतन अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित टीम ने अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अभयराज उर्फ दानव को जयपुर के राजा पार्क इलाके से सफलतापूर्वक दस्तयाब कर लिया है। अलवर के इस सनसनीखेज जानलेवा हमले के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अलवर द्वारा 10,000 रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था।
घटनाक्रम के अनुसार 30 अगस्त 2023 की रात करीब 10:30 बजे परिवादी हरनेक सिंह उर्फ पप्पी और उसका चचेरा भाई प्रदीप सिंह उर्फ मांगली मोटरसाइकिल से नंगली सर्किल से त्रिपोलिया मंदिर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी अभयराज और उसके साथी अप्पू राजा ने अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर उन्हें गिराने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए जब प्रदीप सिंह पुरुषार्थी धर्मशाला की तरफ भागा, तो वहां पहले से ही हथियारों से लैस प्रवीण गुर्जर, केतन मीणा, अनुराग मीणा, राज यादव और अन्य बदमाशों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान पीछे से आए मुख्य आरोपी अभयराज ने तलवार से प्रदीप के सिर पर सीधा वार किया, जिसे हाथ से रोकने पर पीड़ित के हाथ में गंभीर फ्रैक्चर और गहरी चोटें आईं। बदमाश पीड़ित को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सोलंकी हॉस्पिटल अलवर में भर्ती कराया गया था।
चूंकि आरोपी बेहद शातिर और आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है, इसलिए पुलिस मुख्यालय की अपराध शाखा ने इसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। उप महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती राशि डोगरा डूडी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा अग्रवाल के सुपरविजन तथा उप निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में इस विशेष धरपकड़ अभियान को ‘ऑपरेशन दानव’ नाम दिया गया।
वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र बस्सी में छिपकर लगातार अपनी फरारी काट रहा था। सीआईडी सीबी की पूरी स्पेशल टीम लगातार 1 महीने से आरोपी के इन सभी संभावित ठिकानों और उसकी गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही थी।
एक महीने की रेकी के बाद राजापार्क इलाके से पकड़ा
इसी दौरान टीम के सदस्यों को तकनीकी विश्लेषण और हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल शर्मा व अरुण कुमार शर्मा के जरिए पुख्ता इनपुट मिला कि आरोपी अभयराज उर्फ दानव जयपुर के राजा पार्क इलाके में अपनी पहचान छिपाकर रुका हुआ है। इस सटीक सूचना पर सीआईडी (सीबी) की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई व गहन पूछताछ के लिए अलवर शहर के थाना कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
2019 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय
गिरफ्तार आरोपी अभयराज उर्फ दानव निवासी दहमी थाना बहरोड का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद संगीन और काफी पुराना है। साल 2019 में अलवर शहर के कोतवाली और अरावली विहार थाने में इसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने तथा गंभीर मारपीट के अलग-अलग प्रकरण दर्ज हुए थे। इसके बाद साल 2020 में झुंझुनू जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र में लीज विवाद को लेकर हुए भयंकर पथराव और अंधाधुंध फायरिंग में एक 30 वर्षीय युवक की हत्या करने का भी यह मुख्य आरोपी रहा है।
उपनिरीक्षक शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल शर्मा एवं अरुण कुमार शर्मा की विशेष भूमिका और सहायक उप निरीक्षक शंकर दयाल शर्मा, हेड कांस्टेबल राम अवतार मीना और करणी सिंह की तकनीकी भूमिका रही, वहीं टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक दुष्यंत सिंह, हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, शाहिद अली, बृजेश शर्मा, कुलदीप सिंह, कांस्टेबल सोहनदेव, नरेश कुमार व संजय कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डीजीपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण पर दिए अहम निर्देश
Next Article सूर्यवंशी, जुरेल और जायसवाल की मदद से RR ने प्लेऑफ़ का दावा किया मज़बूत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457914
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

अब 12 जून तक एमएसपी पर खरीदा जाएगा गेहूं, गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर किया 28.5 लाख मीट्रिक टन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जर्मनी के म्यूनिख में फ्लिक्स बस कंपनी का किया दौरा
जेडीए ने अड़तीस बीघा भूमि पर चार अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित की गई हेरिटेज वॉक
बेबी आराध्य मौसूण का प्रथम जन्मदिन बाबा श्याम का कीर्तन करके मनाया गया
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account