मिस राजस्थान 2026 के लिए देश में सबसे ज्यादा 6500 रजिस्ट्रेशन एवं ऑडिशन का बना रिकॉड दर्ज हुआ।
मिस राजस्थान 2026 के लिए पहले ऑडिशन में 1200 गर्ल्स ने दिया अपना ऑडिशन।
“मिस राजस्थान 2026” का खिताब पाने के लिए लास्ट ऑडिशन में 1300 गर्ल्स ने दिखाया अपने टेलेंट का दमखम..
इंटरव्यू राउंड में पहुंचेगी 100 गर्ल्स
जयपुर। माया नगरी मुंबई एवं देश की राजधानी दिल्ली की तरह फैशन जगत में अपने टैलेंट के दम पर कुछ कर गुजरने का जज्बा रखनें वाली गर्ल्स को उच्च मंच उपलब्ध कराने वाले राजस्थान के ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस राजस्थान ने इस बार देश में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन एवं ऑडिशन के जरिए फैशन जगत में एक इतिहास बना लिया है। कुछ कर गुजरने का जज्बा एवं अपने आप को साबित करने के जूनून के साथ राजस्थान के कोने-कोने से आई 1300 गर्ल्स ने राजस्थान के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट “मिस राजस्थान 2026” का खिताब पाने के लिए अपने टेलेंट और योग्यता का परिचय दिया। फ्यूजन ग्रुप द्वारा एवं प्राइम सफारी, रुवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित मिस राजस्थान 2026 के लिए रविवार को 200 फीट स्थित होटल प्राइम सफारी में रखें गये लास्ट ऑडिशन में दूर दराज से आई गर्ल्स ने इंट्रोडक्शन व कैटवॉक राउंड में पार्टीसिपेट कर मिस राजस्थान क्राउन के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश की।

इस दौरान सभी गर्ल्स का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई अपने पापा के साथ तो कोई मम्मी या अन्य परिचित के साथ जयपुर ऑडिशन देने आई। अपने पेरेंट्स के साथ आई पार्टिसिपेट ने बताया कि मिस राजस्थान का हिस्सा बनना मेरा सपना था जो आज सच हुआ है।आडिशन के दौरान समारोह के मुख्य अतिथियों व विशिष्ठ अतिथि में पवन गोयल,पंडित सुरेश मिश्रा रुवी डिजिटल के डायरेक्टर आलोक शर्मा, सफारी ग्रुप के राघव गोयल, आशीष गोयल,ज्योति खण्डेलवाल, अजमेर टेंट के डायरेक्टर मनजीत सिंह, वीवो से मुदित शर्मा, हैवा हैवन रिसोर्ट के जी.एम रविन्द्र सिंह, पार्क ओसियन एम.डी संदीप जैन, शिव ज्वेलर के हुकुम सिंह, सी.पी राठौर, डॉ विवेक रुगटा,राज मीडिया टाइम्स के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा,परम्परा द ज्वैल्स के डायरेक्टर शुभाष जोरा , मजेस्टिक मेकओवर की फाउंडर मधु यादव, ग्लोबल कम्युनिकेशन के अरविंद बत्रा विरासत के डायरेक्टर मनीष तांबी, यतींद्र नेगी ,फैशन फोटोग्राफर वासु जैन,बैग मन डॉ दिनेश जैन, गोल्डन डिवाइन से अंशुल जैन, रंजिता जैन, समेत कई नामचीन हस्तियों भी मौजूद रही। इवेंट का ग्रैंड फिनाले 4 जुलाई को बिड़ला सभागार में आयोजित होगा।
लास्ट ऑडिशन में आई तकरीबन हर गर्ल्स के चेहरे उत्साह से खिले नजर आए। दुनिया में फैशन इंडस्ट्री में कदम रखने को बेताब करीब 1300 से अधिक गर्ल्स ने ऑडिशन के दौरान अपने टैलेंट को जूरी पैनल के सामने प्रेजेंट किया।
इंट्रोडक्शन और कैटवॉक राउंड में सभी गर्ल्स ने पूरे आत्मविश्वास के साथ हिडन टैलेंट को प्रस्तुत किया। फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर और मिस राजस्थान के फाउंडर डायरेक्टर योगेश मिश्रा व निमिष मिश्रा ने बताया कि पूरे राजस्थान से लगभग 6500 से भी अधिक गर्ल्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। एंव पिछले ऑडिशन में 1200 गर्ल्स ने ऑडिशन दिया था। यह अपने आप में राजस्थान में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सफलता का इतिहास है। यह मिस राजस्थान की बढ़ती लोकप्रियता दिखाता है कि अब यह इवेंट सुन्दरियों के घर-घर में दस्तक दे रहा है। डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि आगामी दो महीनों तक इंटरव्यू राउंड, टॉप फाइनलिस्ट अनाउंसमेंट, टैलेंट राउंड, फोटो सेशन्स, देश विदेश के ग्रूमिंग एक्सर्पट्स के सेशन्स, आर जेस के साथ इंटरैक्शन, फिटनेस व ब्यूटी सेशन्स , टेबिल एटिकेट्स, मेडिटेशन वर्कशॉप और प्री फिनाले समेत कई इंटरेस्टिंग एक्टिविटीज होंगी।
इस के साथ ही गर्ल्स को नेशनल व इंटरनेशनल लेवल के प्लेटफॉर्म दिए जाएंगे। बॉलीवुड इंडस्ट्री, म्यूजिक वीडियो, ओटी फिल्म्स, वह टीवी सीरियल्स के लिए भी बहुत सी ऑपच्यरुनिटीज दी जाएगी।


