By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रदेशभर में सघन नाकाबंदी अभियान : हजारों वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर कसा शिकंजा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रदेशभर में सघन नाकाबंदी अभियान : हजारों वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर कसा शिकंजा
Jaipur

प्रदेशभर में सघन नाकाबंदी अभियान : हजारों वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

RMT network
Last updated: May 14, 2026 6:49 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर दो दिन चला विशेष अभियान
जयपुर।
राजस्थान में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय स्तर पर लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में गत सप्ताह 2 दिन विभिन्न पुलिस रेंजों में व्यापक स्तर पर विशेष नाकाबंदी अभियान संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत हजारों वाहनों की जांच कर नियम उल्लंघनकर्ताओं एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई।
727 नाकाबंदी पॉइंट्स पर हुई सघन जांच
अतिरिक्त महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था वी.के.सिंह ने बताया कि गत सप्ताह पहले दिन बीकानेर, जोधपुर एवं जयपुर रेंज तथा दूसरे दिन भरतपुर, उदयपुर एवं कोटा रेंज में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रदेशभर में कुल 727 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित कर सघन जांच की गई। इस अवधि में 16 हजार 676 दुपहिया वाहनों तथा 18 हजार 795 चौपहिया वाहनों की सघन जांच कर कार्यवाही की गई।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
एडीजी सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 262 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 1173 वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले 1213 चालकों तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले 75 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान बनाए गए।
नम्बर प्लेट और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर कसा शिकंजा
अभियान के दौरान निर्धारित मानकों के विपरीत नम्बर प्लेट, अस्पष्ट नम्बर प्लेट अथवा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध भी व्यापक कार्रवाई की गई। नम्बर प्लेट संबंधी नियमों के उल्लंघन के 857 प्रकरण तथा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के 739 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं अन्य मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनों में कुल 2856 प्रकरण दर्ज किए गए। इस प्रकार कुल 7185 एमवी एक्ट संबंधी कार्यवाहियां की गईं।
जोधपुर और उदयपुर रेंज में सर्वाधिक कार्रवाई
रेंजवार कार्यवाही में जोधपुर रेंज में सर्वाधिक 1633 एमवी एक्ट प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि उदयपुर रेंज में 1583 तथा जयपुर रेंज में 1094 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। बीकानेर रेंज में 954, भरतपुर रेंज में 986 तथा कोटा रेंज में 935 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।
अवैध हथियार, शराब और बजरी परिवहन पर भी कार्रवाई, 150 गिरफ्तार :
अभियान के दौरान कई गंभीर आपराधिक मामलों का भी खुलासा हुआ। विभिन्न रेंजों में अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 106 बीएनएसएस में 8 वाहन सीज किए गए वहीं एक्साइज एक्ट में 53, आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट में 10—10 एफआईआर दर्ज की गई। इस अवधि में विभिन्न एफआईआर व प्रकरणों में 89 तथा 170 बीएनएस में 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कोटा रेंज में अवैध धारदार हथियार के 6 प्रकरण दर्ज किए गए और लगभग 200 लीटर देशी शराब जब्त की गई, इसी प्रकार कोटा रेंज में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 75 टन काली बजरी, 4 डम्पर, 4 ट्रैक्टर, 3 पिकअप एवं 3 ट्रेलर जब्त किए गए।
आगे भी जारी रहेंगे विशेष अभियान
पुलिस महानिदेशक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस प्रकार की सघन नाकाबंदी एवं विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान पुलिस कल्याण निधि बोर्ड की 26वीं बैठक में लिए गए संवेदनशील और दूरदर्शी निर्णय
Next Article कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने छोड़ी पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418516
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

‘डॉ. बी.आर.अंबेडकर और भारतीय संविधान @ 75 वर्ष’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई आयोजित
भारत जोड़ो सेतु: वाहन की टक्कर से गिरे साइनेज और क्षतिग्रस्त बेरियर को शीघ्र किया जाएगा दुरस्त
अब तक विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जाति के 34 हजार परिवार चिन्हित, इन्हें 2 अक्टूबर को पट्टे दिये जायेंगे
पल्स पोलियो अभियान रविवार को; एक करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
2 मई से मनरेगा श्रमिकों का समय प्रातः 7 बजे दोपहर 3 बजे तक
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account