जयपुर। बैनाड़ रोड़ नाड़ी का फाटक स्थिति रमणपुरी कॉलोनी में 12 अप्रैल 2026 को चोरों ने दिन दहाड़े लाखों रुपए के गहने चुराकर पैदल ही रफू चक्कर हो गए। रमनपुरी कॉलोनी के मुकुट माधव मंदिर के सामने कन्हैया लाल सोनी के किराए के मकान में 12 अप्रैल को दोपहर करीब 2.15 बजे दो चोरों ने लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। पीड़ित कन्हैया लाल सोनी ने बताया कि 12 अप्रैल को उनका परिवार दोपहर करीब 12 बजे से कुछ जरूरी सामान के लिए बाजार गया हुआ था। करीब 3 घंटे बाद घर पर आया तो घर के अंदर मेन गेट ओर दो आलमारियों के ताले टूटे हुए मिले और आलमारियों का सामान बेड पर बिखरा देख कर सन्न रह गए।

जब उन्होंने आस पास के मकानों ओर मंदिर के सीसीटीवी फुटेज देखे तो दो आदमी उसी दौरान रास्ते से उनके मकान की ओर जाते दिख रहे है। उन्होंने शीघ्र खोरा बिसल पुलिस थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर एफ आई आर दर्ज कर ली हे। उन्होंने शीघ्र चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र लोगों से अपील करता है कि कैमरे फुटेज में जो दो आदमी दिख रहे है, उन को पहचान कर पकड़वाने में पुलिस की मदद करे। साथ ही जब भी आप घर से बाहर एक दो दिन के लिए जाए तो पड़ोसियों को मकान की देख रेख के लिए बोल कर जाए।


