जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान फाउंडेशन एवं प्रवासी राजस्थानी एसोसिएशन के साथ वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में रियाद, कुवैत, बहरीन, दुबई जैसे देशों में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स ने प्रवासी राजस्थानियों की मदद का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी राज्य सरकार और राजस्थान फाउंडेशन मदद के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री कार्यालय, उद्योग विभाग एवं राजस्थान फाउंडेशन के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, वीसी के माध्यम से सभी चैप्टर्स के अध्यक्ष, विभिन्न प्रवासी राजस्थानी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी जुड़े।


