By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान में करेगी प्रवेश; जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में होगा स्वागत
    October 16, 2026
    पंचायती राज आम चुनाव के प्रथम चरण में नाम वापसी के बाद जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
    October 16, 2026
    जयपुर में अटल पेंशन योजना राज्य स्तरीय जनसंपर्क एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
    October 16, 2026
    डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प:’ मदन राठौड़
    October 16, 2026
    राजस्थान पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा: महानिदेशक पुलिस, राजस्थान
    October 16, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    पहले मतदान फिर जलपान का लें संकल्प: पूनावाला
    April 17, 2024
    बेंजामिन नेतन्‍याहू की बढ़ी मुश्किलें, ICC जारी कर सकता है अरेस्ट वारंट
    April 30, 2024
    दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, यूपी-बिहार में भी चढ़ेगा पारा
    May 16, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान में करेगी प्रवेश; जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में होगा स्वागत
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान में करेगी प्रवेश; जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में होगा स्वागत
Jaipur

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान में करेगी प्रवेश; जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में होगा स्वागत

RMT network
Last updated: October 16, 2026 6:03 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के तहत “FIGHT AGAINST DRUGS” विषय पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही है। रैली में प्रत्येक राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश, सीएपीएफ और सीपीओ से 5 सदस्यों की टीम शामिल होगी। ये टीमें अपने राज्य की राजधानी या बल मुख्यालय से रवाना होकर 26 अक्टूबर तक एकता नगर पहुंचेंगी। रैली में करीब 250 मोटरसाइकिल राइडर भाग लेंगे।
रैली हरियाणा बॉर्डर पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी और जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर व डूंगरपुर होते हुए गुजरात सीमा में प्रवेश करेगी।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था वी के सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 20 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम आगरा से जयपुर पहुंचेगी। 21 अक्टूबर को सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनआईए, आरपीएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एनएसजी, एसएसबी सहित विभिन्न बलों व राज्य पुलिस की संयुक्त रैली दिल्ली से रवाना होकर जयपुर आएगी, जिसे दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। रात्रि विश्राम जयपुर में होगा।
22 अक्टूबर को रैली जयपुर से अजमेर (135 किमी) पहुंचेगी, जहां से राजस्थान पुलिस की टीम भी उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ रैली का हिस्सा बनेगी। 23 अक्टूबर को अजमेर से चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर (284 किमी) और 24 अक्टूबर को उदयपुर से गांधीनगर (260 किमी) का सफर तय किया जाएगा।
राजस्थान में रैली का स्वागत और रवानगी इस प्रकार होगी:
● बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़): रैली का स्वागत और रवानगी दोनों बहरोड़ में होंगे।
● जयपुर: रैली का स्वागत 21 अक्टूबर को आमेर किले पर किया जाएगा। अगले दिन 22 अक्टूबर को अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से रैली को रवाना किया जाएगा, जहां डीजीपी राजस्थान हरी झंडी दिखाएंगे।
● अजमेर: रैली 22 अक्टूबर को सीआरपीएफ कैंप पहुंचेगी, जहां उसका स्वागत होगा। 23 अक्टूबर को आनासागर झील से रवानगी होगी, जहां आईजी अजमेर हरी झंडी दिखाएंगे।
● चित्तौड़गढ़: 23 अक्टूबर को कीर्ति स्तम्भ पर रैली का स्वागत होगा। उसी दिन चित्तौड़गढ़ किले से रैली रवाना होगी।
● उदयपुर: 23 अक्टूबर को फतेहसागर झील पर रैली का स्वागत किया जाएगा। 24 अक्टूबर को उदयसागर झील से रवानगी होगी, जहां आईजी उदयपुर हरी झंडी दिखाएंगे।
स्वागत एवं रवानगी स्थलों पर जयपुर में पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा व पुलिस उपायुक्त पूर्व श्रीमती रंजीता शर्मा, कोटपूतली-बहरोड़ में एसपी सतवीर सिंह, अजमेर में एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, चित्तौड़गढ़ में एसपी धर्मेन्द्र सिंह और उदयपुर में एसपी डॉ. अमृता दुहन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एडीजी सिंह ने बताया कि रवानगी स्थलों पर स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और आमजन के साथ संवाद कार्यक्रम होंगे। ठहराव स्थलों पर एनजीओ, एनसीबी अधिकारियों, इच्छुक महिलाओं तथा एनसीसी-एनएसएस सहित स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी से नशे के विरुद्ध जागरूकता संवाद कराया जाएगा।
स्वागत स्थलों पर “FIGHT AGAINST DRUGS” के बैनर, बंटिंग और फ्लायर्स लगाए जाएंगे। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाकर नशे के खिलाफ लड़ाई और राष्ट्रीय एकता दिवस के प्रतीक प्रदर्शित किए जाएंगे।
व्यवस्थाओं के लिए उप महानिरीक्षक पुलिस आर्म्ड बटालियन श्रीमती श्वेता धनखड़ को राजस्थान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी जिलों के एसपी रैली के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त करेंगे, एस्कॉर्ट पार्टी उपलब्ध कराएंगे तथा यातायात व सुरक्षित पार्किंग सुनिश्चित करेंगे। ब्रेक डाउन या चिकित्सकीय आपात स्थिति में भी संबंधित एसपी तत्काल सहायता देंगे। प्रत्येक जिले में आरपीएस रैंक के अधिकारी की अगुवाई में कंट्रोल रूम स्थापित कर रैली की निगरानी की जाएगी।
पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर द्वारा गाइडिंग वाहन तथा राजस्थान पुलिस टीम के मैकेनिक व सामान के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। गाइडिंग वाहन में आरपीएस स्तर का अधिकारी कोटपूतली-बहरोड़ से उदयपुर तक साथ रहेगा। टीमों के आवास व भोजन की व्यवस्था उदयपुर में एसपी, जयपुर में निदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी व चतुर्थ/पांचवीं बटालियन के कमाण्डेन्ट तथा अजमेर में सीआरपीएफ द्वारा की जाएगी।
इन जिलों में रैली के मार्ग में फोटो-वीडियो और ड्रोन से स्वागत व फ्लैग ऑफ समारोह की वीडियोग्राफी की जाएगी। इन्हें एकता दिवस परेड में दिखाई जाने वाली शॉर्ट फिल्म में शामिल किया जाएगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पंचायती राज आम चुनाव के प्रथम चरण में नाम वापसी के बाद जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पंचायती राज आम चुनाव के प्रथम चरण में नाम वापसी के बाद जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
Jaipur
October 16, 2026
जयपुर में अटल पेंशन योजना राज्य स्तरीय जनसंपर्क एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
Jaipur
October 16, 2026
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प:’ मदन राठौड़
Jaipur
October 16, 2026
राजस्थान पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा: महानिदेशक पुलिस, राजस्थान
Jaipur
October 16, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

512021
Your IP Address : 216.73.216.193

You Might Also Like

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘बाल विवाह मुक्त राजस्थान’ अभियान का लोगो और थीम सॉन्ग किया लॉन्च
विप्र फाउंडेशन सिविल लाइंस विधानसभा इकाई का शपथ ग्रहण ओर वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन
शेखावाटी में एयरपोर्ट की माँग को मिला जनप्रतिनिधियों का प्रबल समर्थन: स्वर कोकिला सीमा मिश्रा को किया शेखावाटी रत्न सम्मान से सम्मानित
जेसीटीसीएल द्वारा कोचिंग हब, चौपाटी एवं अन्य योजनाओं के लिए चलाई जायेंगी बसें
मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने SLBC समन्वय बैठक में दिए निर्देश, 190 बैंक शाखाओं पर होगी AI की पैनी नजर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account