जयपुर । सामाजिक न्याय के पुरोधा, समानता के प्रतीक एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत हवामहल विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर पार्क, शिव कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर (वार्ड क्रमांक 14) में प्रतिमा स्थल की स्वच्छता एवं सजावट का कार्य किया गया।
हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज के नेतृत्व में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की तथा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में स्वच्छता, समानता एवं समरसता का संदेश दिया गया।
साथ ही विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने इस अवसर पर कॉलोनी में विधायक निधि से निर्मित कराए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। भवन निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को अपने सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी।
इसके अतिरिक्त रैगर समाज पंचायत जयसिंहपुरा खोर की कार्यकारिणी के चुनाव में नवनिर्वाचित राजेश मंडावरिया एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी को विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी और सभी क्षेत्रवासियों को बाबा साहेब की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कर उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता और न्याय की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक मनोज भारद्वाज, जयपुर शहर उपाध्यक्ष सुरेश गुर्जर, जलमहल मंडल अध्यक्ष अमित पारीक, पोंड्रिक मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर साहू, पूर्व पार्षद नंदकिशोर सैनी, सुरेश सैनी दौलत त्रिलोकानी सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा के समरसता पर्व के तहत बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर जी की प्रतिमा व स्थान की हुई स्वच्छता व सजावट


