जयपुर। नगर निगम आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय पर जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में भूमि एवं पट्टों के संबंध में जैसे पट्टा नाम हस्तान्तरण, उपविभाजन, पुर्नगठन एवं आॅनलाईन सर्विसेज से संबंधित लम्बित प्रकरणों, नगरीय विकास कर की वसूली के संबंध में, सम्पर्क पोर्टल पर षिकायतों का निस्तारण के संबंध में तथा मुख्यमंत्री विकसित शहर वार्ड अभियान-2026 को प्रभावी क्रियान्वयन एवं माॅनिटरिंग सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की।
आयुक्त ने बताया कि विकसित राजस्थान@2047 के विजन के अनुरूप राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध एवं सहभागी विकास को बढ़ावा देने के उद्देष्य से ‘‘मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान’’ आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देष्य स्थानीय समुदाय की आवष्यकताओं, आकाक्षांओं तथा उपलब्ध संसाधनों के आधार पर शहरी वार्डो का समग्र विकास सुनिष्चित करना है साथ ही शहरी वार्ड स्तर की मुख्य प्राथमिकताओं की पहचान कर महत्वपूर्ण चुनौतियों का प्रभावी समाधान सुनिष्चित किया जाना है। अतः सभी संबंधित अधिकारी अभियान के प्रभावी क्रियान्वन एवं माॅनिटरिंग करें।
आयुक्त ने शुक्रवार को 150 वार्डो में आयोजित हो रही वार्ड सभाओं के संबंध में आवष्यक दिषा-निर्देष दिये। आयुक्त ने निर्देष दिये कि वार्ड सभा में इस अभियान के संबंध जागरूक किया जाये। अभियान की रूपरेखा में आमजन को जानकारी दी जाये। वार्डसभा का आयोजन पार्क, सामुदायिक केन्द्र, राजकीय भवन में किया जाये। इस अभियान का उद्देष्य शहरी वार्ड स्तर पर समग्र वार्ड प्रोफाईल तैयार करना, शहरी वार्ड की विकास प्राथमिकता का निर्धारण करना, वार्ड क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों एवं बुनियादी सुविधाओं का आकलन करना, वार्ड सभा के माध्यम से जनभागीदारी आधारित, विकास योजना तैयार करना, शहरी वार्ड से नगरीय निकाय स्तर पर समेकित विकास मास्टर प्लान तैयार करना है।
आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने समीक्षा बैठक में आॅनलाइन प्रकरणों (ट्रेड लाईसेंस, फायर एनओसी, म्यूटेषन, सबडिविजन) के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की एवं प्रगति रिपोर्ट देखी। जिनकी प्रगति रिपोर्ट कम पाई गई उन्हें आवष्यक सुधार करने के निर्देष दिये। आयुक्त ने सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित षिकायतों को भी निस्तारित करने के निर्देष दिये।
आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने ली पट्टों, नगरीय विकास कर की वसूली संबंधी प्रकरणों की समीक्षा बैठक


