जयपुर। क्रेडाई राजस्थान की ओर से 19 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक चार दिवसीय रियल स्टेट प्रॉपर्टी एक्सपो (महाकुंभ) का आयोजन बिरला ऑडिटोरियम में किया गया।

एक्सपो में हज़ारों विजिटर्स ने विजिट कर बिल्डर्स के प्रोजेक्टों की जानकारी ली।एक ही छत के नीचे 60 से अधिक प्रतिष्ठित बिल्डर्स और डेवलपर्स के नए ओर चल रहे प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए।

बिल्डर्स द्वारा फ्लैट्स,विला, प्लॉट्स ओर कॉमर्शियल स्पेस में विभिन्न केटेगिरी में विकल्प उपलब्ध रहे। एक्सपो में 20 फरवरी को यूडीएच मिनिस्टर झाबर सिंह खर्रा,विधायक कालीचरण सर्राफ ने विजिट कर प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली। इसी तरह 21 फरवरी को मिनिस्टर जवाहर सिंह बेड़म ने एक्सपो का विजिट किया। उन्होंने कहा कि रियल स्टेट क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है।

इस अवसर पर संस्था के प्रेसिडेंट रविन्द्र प्रताप सिंह,सेकेट्री आशीष अग्रवाल, कन्वीनर गिरिराज अग्रवाल, पदाधिकारी अनुराग शर्मा,अमित विजय वर्गीय,कृष्णा गुप्ता,गोपाल दास गुप्ता आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन केवल बिक्री का मंच नहीं है, बल्कि पारदर्शिता और सुरक्षित निवेश की दिशा में एक मजबूत पहल है।
