विराट हिन्दू सम्मेलन में मां भारती के जयकारों से अजमेर रोड़ (डीसीएम) गुंजायमान हो गया
जयपुर। डीसीएम स्थित महात्मा गांधी नगर पार्क में 22 फरवरी 2026 को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। हिंदू सम्मेलन प्रारम्भ में 251 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई और तत्पश्चात महात्मा गांधी नगर पार्क में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हुए।

कार्यक्रम में बौद्धिक व्याख्यान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूलों की होली का आयोजन भी किया गया। प्रातः 5:30बजे पूरे क्षेत्र में प्रभातफेरी निकालकर जन जागरण का कार्य किया गया। अंत में आये हुए सभी नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश झंवर ने सबका धन्यवाद देकर आभार जताया। संरक्षक श्री विवेक चतुर्वेदी ने सभी कार्यकर्ताओं को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है।

सर्व समाज को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। कार्यकम में सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और समाज के सभी लोगों ने मिलकर अपने विचार रखे।

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी की झाकी थी और उनके साथ ही सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और माँ भारती की आरती भी की गई तत्पश्चात अल्पाहार प्रसादी वितरित की गई।


