डीजीपी ने परखी व्यवस्थाएं; बोले- पुलिसिंग में सुधार के साथ जवानों का कल्याण जरूरी
जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने भीलवाड़ा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और संपर्क सभा में जवानों से संवाद किया। संपर्क सभा के दौरान उन्होंने जवानों की समस्याओं को सीधे सुना और पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के साथ-साथ पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए बड़े निर्देश दिए। vनिरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज और विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस लाइन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, एमबीसी बैरक से अस्थाई बाथरूम हटाकर बेहतर सुविधाएं दी जाएं और लाइब्रेरी में वाई-फाई व इन्वर्टर की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
संपर्क सभा में पुलिसकर्मियों से किया संवाद
पुलिस लाइन में आयोजित संपर्क सभा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति, मैस डाइट बढ़ाने, सरकारी आवास निर्माण, मोबाइल व मोबाइल भत्ता, प्रशासनिक भवनों की कमी, फास्ट मूविंग वाहनों की आवश्यकता, भर्ती एवं वरिष्ठता संबंधी विसंगतियों पर ध्यान आकृष्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने एमबीसी एवं बैंड की पदोन्नति, पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए स्कूलों में कोटा, नए पुलिस जिलों में भवन निर्माण, मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध सशक्त संसाधन उपलब्ध कराने तथा राजकॉप ऐप में सुधार जैसे विषय प्रमुख रहे।
महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने भीलवाड़ा पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
