जयपुर। डॉ. सुरेशचंद मीना ने पशुपालन विभाग के निदेशक तथा आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्य भार संभाल लिया। इस अवसर पर शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने डॉ. मीना को बधाई दी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मीना ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकांे के विकास के लिए कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। विकसित और समृद्ध राजस्थान बनाने तथा विभाग को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए पशुपालन विभाग अपना भरपूर प्रयास करेगा। उन्होंने विभाग के सभी कार्मिकों से नई ऊर्जा के साथ काम करने का आग्रह किया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. मीना को निदेशक पद का कार्य भार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मीना ने 1994 में आरपीएससी से चयनित होकर पशुपालन विभाग में अपनी सेवा की शुरुआत की। इनकी पहली नियुक्ति दौसा जिले के मानपुर पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा अधिकारी के रूप में हुई। उसके बाद करौली और भरतपुर जिले में भी मीना ने विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वर्ष 2021 में मीना बीपीलैब जयपुर में संयुक्त निदेशक के पद पर और 2021 में इन्होंने राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के मैनेजर का पदभार संभाला। वर्ष 2022 से पशुपालन निदेशालय में कार्यरत डॉ. मीना ने अतिरिक्त निदेशक दवा, प्रजनन तथा पशुधन बीमा का दायित्व कुशलता से संभाला। इसके साथ ही प्रशासन एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त भार भी उनके पास था। डॉ. मीना दवा एवं बीमा मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
डॉ. सुरेशचंद मीना ने संभाला पशुपालन निदेशक का कार्यभार
