जयपुर। खनक चित्रा एंटरटेनमेंट की ओर से 31 अगस्त को होटल रॉयल रिट्रीट में लिटिल सन साइन किड्स फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। इवेंट की आयोजक अर्चना दास ने बताया कि 31 अगस्त को शाम 5.30 बजे से शो आयोजित किया जाएगा।
शो में डांसिंग,सिंगिंग ओर मॉडलिंग के जरिए बच्चों को मंच प्रदान किया जाएगा।शो में 3 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग लेंगे।इवेंट में संपादक नवल किशोर शर्मा वीआईपी गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगे। ये शो का दूसरा सीजन है।
जयपुर में लिटिल सन साइन किड्स फैशन शो का आयोजन 31 अगस्त को
