दौसा। विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन नवंबर माह में जयपुर में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारी के लिए रविवार को जयपुर में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनारायण जैमन ने कहा कि अधिवेशन में समाज को एक सूत्र में पिरोकर रचनात्मक कार्य करने, युवाओं को रोजगार और राजनीतिक जागरूकता लाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसमें संत महंत और राजनीतिक नेताओं और समाज के बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया जाएगा। सभी प्रदेशों के प्रतिनिधि व विदेशों से भी समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
राष्ट्रीय महामंत्री महेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र शर्मा, जयपुर महानगर के महामंत्री रघु शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष बाबूलाल उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा,संपादक नवलकिशोर शर्मा, राजेंद्र जैमन आदि ने अधिवेशन की रूपरेखा पर चर्चा की।
नवंबर में होगा विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन
