जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी रेलसेवाओं में साधारण श्रेणी डिब्बो की बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 19.08.25 से 31.08.25 तक एवं जयपुर से दिनांक 22.08.25 से 03.09.25 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 14734/14733, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 20.08.25 से 01.09.25 तक एवं बठिंडा से दिनांक 20.08.25 से 01.09.25 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 54704/54703, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 21.08.25 से 02.09.25 तक एवं बठिंडा से दिनांक 22.08.25 से 03.09.25 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।
यात्रियों की सुविधा हेतु 3 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की बढोतरी
