जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित नारायण वाटिका में जन्माष्टमी के अवसर पर सेंट ब्राइट मून पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं स्टूडियो भारत फोटोस द्वारा 16 अगस्त को आयोजित बाल गोपाल बाल राधिका प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में लगभग 75 बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता को दो वर्गों में किया गया। बाल गोपाल वर्ग एवं बाल राधिका वर्ग प्रत्येक वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिए गए एवं प्रत्येक प्रतियोगी को सांत्वना पुरस्कार एवं गिफ्ट दिए गए। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि संपादक नवल किशोर शर्मा,स्पेशल गेस्ट नाथू लाल बागड़ा, पूर्ण सैनी हेमंत अधिकारी आदि रहे। इवेंट के आयोजक भरत कुमार ओर स्कूल निदेशक भगवान सहाय चौधरी ने संपादक नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का दुप्पटा ओढ़ाकर ओर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चंद्रकांत शर्मा, श्रीमती रेनू अधिकारी एवं श्रीमती सीमा खंडेलवाल रही। प्रतियोगिता में विभिन्न केटेगिरी में विजेता बच्चों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया।बच्चों के अभिभावकों ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया एवं इस आयोजन की काफी सराहना की।

प्रतियोगिता के आयोजक भारत कुमार ने बताया कि सभी स्पॉन्सर एवं सहयोगी का काफी सहयोग मिला। इवेंट का सफल मंच संचालन एंकर प्रिया लखवानी ने किया। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी रहा।
