जयपुर। “हर घर तिरंगा अभियान-2025” देश में 02 से 15 अगस्त, 2025 तक तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत् जयपुर मेट्रो द्वारा कर्मचारियों में देशभक्ति एवं सर्मपण भाव को जागृत करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
“हर घर तिरंगा अभियान-2025” के तहत् जयपुर मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर मेट्रो कार्मिकों द्वारा रंगोली सजावट की गई व मेट्रो प्रशासन द्वारा आतिश मार्केट व बड़ी चैपड़ मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों व कार्मिकों हेतू देश प्रेम की भावना से प्रेरित सेल्फी पाॅइन्ट बनाये गये है, जहां यात्री अपनी फोटो खिचवाकर उसे सोशल मीडिया ;/डलश्रंपचनतडमजतवद्ध पर टैग कर इस अभियान का हिस्सा बन सकते है।
मेट्रो प्रशासन द्वारा सभी कार्मिकों को भारतीय ध्वज दिया गया एवं तिरंगे के साथ सभी कार्मिकों ने मेट्रो प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा रैली (मानसरोवर मेट्रो डिपो परिसर के मुख्य द्वार से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन तक) में भरपूर उत्साह के साथ भाग लिया।
जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, वैभव गालरिया ने बताया कि “हर घर तिरंगा” अभियान 2025 के तहत कार्मिकों को भारतीय ध्वज वितरण कर समस्त कर्मचारियों को उसे अपने घरों पर फहराने हेतु प्रेरित किया, जिससे वे सभी पूरे देश में आयोजित हो रहे इस राष्ट्रव्यापी उत्सव में देशप्रेम की भावना के साथ शामिल हो सकें।
जयपुर मेट्रो में हर घर तिरंगा अभियान के तहत् विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
