जयपुर। जयपुर नगर निगम के चुनावों में सभी वार्डों के प्रत्याशी जनसंपर्क ओर जनसभाओं के द्वारा मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है ओर अपनी बात मतदाताओं के बीच रख रहे है। इसी तरह वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सैनी भी अपने समर्थकों के साथ वार्ड की कॉलोनियों में जन सभाएं ओर जनसंपर्क कर रहे है।


6 सितंबर को रमेश विहार कालोनी ओर अन्य कॉलोनियों में भी उन्होंने जनसभाएं की। रमेश विहार विकास समिति की ओर से राजेंद्र सैनी के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया। इस अवसर पर कॉलोनी अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,सचिव नवल किशोर शर्मा,समिति संरक्षक मोहन सिंह चौहान,कोषाध्यक्ष मनीष बुराड़ीया,कार्यकारणी सदस्य सुरेश गुप्ता,अशोक शर्मा,भाजपा कार्यकर्ता निखिल सिंह सहित कॉलोनियों वासियों ने राजेंद्र सैनी,पूर्व पार्षद रश्मि सैनी,भाजपा नेता कौशल शर्मा का माला ओर साफा पहनाकर अभिनंदन किया।


जनसभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र सैनी ने कहा कि पिछले ढाई वर्ष के दौरान वार्ड में करीब 38 करोड़ के विकास कार्य करवाए जा चुके है। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या पानी की थी उसको भी दूर कर दिया है।

दिवाली से पहले वार्ड की सभी कॉलोनियों के घरों में पानी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नाड़ी का फाटक ओर शीताली फाटक पर आए दिन जाम लगा रहता था शीघ्र ही उस जाम से क्षेत्र वासियों को मुक्ति मिलेगी।

सेनी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के प्रयासों से यह सब हो सका। राजेंद्र सैनी ने कहा कि 15 सितंबर से वार्ड में अभियान चलाकर नियमित सफाई,अतिक्रमण, आवरा पशुओं ओर आवरा कुत्तों से भी से भी राहत मिलेगी। जनसभा को पूर्व पार्षद रश्मि सैनी ओर कोशल शर्मा ने भी संबोधित किया।


