जयपुर। सद्भावना परिवार फाउंडेशन संस्था की ओर से 22 जून को सोडाला स्थित होटल काफिला में राजस्थान घूमर क्वीन 2025 के फाइनल ऑडिशन में प्रतिभागियों ने अपना टैलेंट दिखाया।

इस अवसर पर समारोह के स्पेशल गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा, राजस्थान घूमर क्वीन 2022 सीमा सेठी, मॉडल एक्टर रितु शर्मा, प्रतिभा भारद्वाज, मोना वर्मा, यूट्यूबर ज्योति सिंह आदि का शो डायरेक्टर रोहित शर्मा ने माला और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

ऑडिशन की जजेज सीमा सेठी, रितु शर्मा व अन्य जजेज ने ऑडिशन में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को परखा। संस्था के अध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि जयपुर सहित राज्य के अन्य शहरों से भी प्रतिभागी आए हैं।

फाइनल में विजेता को 21000/- का रिटर्न अवॉर्ड सहित अन्य उपहार वाउचर दिए जाएंगे। ऑडिशन के अवसर पर पक्की भायली संस्था की अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, शहजाद खान, बृजेश पाठक सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

शो डायरेक्टर रोहित शर्मा ने बताया कि इवेंट का फिनाले 29 जून को जयपुर में होगा।
