- गेमिंग एप पर बैटिंग कराने वाले साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे खाते
- सात चेक बुक में 7 एटीएम बरामद, सभी मध्य प्रदेश के व्यक्तियों के
जयपुर। सीकर जिले की थाना रींगस पुलिस ने गेमिंग एप पर बैटिंग कराने वाले साइबर ठगों को रुपए विड्रॉल के लिए बैंक खाते किराए पर लाने वाली गैंग का खुलासा कर तीन आरोपियों हितेश महरीया पुत्र भवानीशंकर (19) निवासी दीपावाली ढाणी तन कांसरडा थाना जाजोद सीकर, कर्णवीर सिंह पुत्र सुवा लाल जाट (23) निवासी भारणी थाना श्रीमाधोपुर सीकर एवं अशुमान पुत्र भागीरथ मल जाट (23) निवासी गिरधारी सिंह का बास तन ज्ञानपुरा थाना जाजोद जिला सीकर को गिरफ्तार किया है।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी अलग-अलग व्यक्तियों के बैंक खातों की कुल 7 चेक बुक व 7 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इन खातो की जानकारी व डिटेल एवं बैंक स्टेटमेंट प्राप्त कर खातो में जमा रकम फ्रीज करवाने की कार्यवाही की जा रही है।
एसपी यादव ने बताया कि संगठित अपराधियो व साईबर क्राइम के अपराधो की रोकथाम के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएचओ सुरेश कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अमर सिंह मय टीम द्वारा अमर पारस फ्यूल मार्ट क्षेत्र से इन तीनो आरोपियों को पकड़ा गया।
इनके पास मिले बैंग को चैक किया गया तो उसमें मध्य प्रदेश के रहने वाले 7 अलग अलग व्यक्तियों की चैक बुक व एटीएम कार्ड मिले। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
एसपी यादव ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों से मिली सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं वृत्त अधिकारी संजय बोथरा के सुपरविजन एवं एसएचओ सुरेश कुमार के नेतृत्व में तत्काल थाना स्तर पर टीम का गठन कर टीम को ब्रीफ कर रवाना किया गया था। टीम ने तीनो संदिग्धों को पेट्रोल पंप से डिटेन कर पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
सीकर में थाना रींगस पुलिस की कार्रवाई : गेमिंग एप्प के रुपए विड्रॉल के लिए बैंक खाते किराए पर लाने वाली गैंग का खुलासा
