By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन
    July 22, 2026
    जयपुर समेत 24 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, अगले 4-5 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय
    July 22, 2026
    30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना
    July 22, 2026
    राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
    July 22, 2026
    मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने SLBC समन्वय बैठक में दिए निर्देश, 190 बैंक शाखाओं पर होगी AI की पैनी नजर
    July 22, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 19 जिलों में संगठित अपराधियों के विरुद्ध राजस्थान पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > 19 जिलों में संगठित अपराधियों के विरुद्ध राजस्थान पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
Jaipur

19 जिलों में संगठित अपराधियों के विरुद्ध राजस्थान पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

RMT network
Last updated: March 5, 2026 6:06 am
RMT network
Share
8 Min Read
SHARE

अवैध हथियार रखने वाले, इलाके में रंगदारी व अन्य अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह से संबंधित 1276 अपराधी चिन्हित; 214 गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ जप्त
जयपुर।
राजस्थान में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के विजन को धरातल पर उतारते हुए संगठित गिरोहों के विरुद्ध पुलिस ने रविवार अलसुबह बड़ी घेराबंदी की। इस ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य अवैध हथियार रखने वाले, इलाके में रंगदारी व अन्य अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह से संबंधित नेटवर्क को जड़ से उखाड़ना था। यह कार्रवाई जयपुर व जोधपुर कमिश्नरेट सहित राज्य के 14 अन्य जिलों में की गई।
इस मिशन की कमान महानिदेशक स्पेशल ऑपरेशन्स श्री आनंद श्रीवास्तव को सौंपी गई। उनके कुशल निर्देशन में राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मोर्चा संभाला। एडीजी श्री दिनेश एमएन और डीआईजी श्री योगेश यादव के सुपरविजन में इस पूरे ऑपरेशन का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया।
ग्राउंड लेवल पर कार्रवाई के लिए एसपी ज्ञान चंद यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा व सिद्धांत शर्मा और डीएसपी फूलचंद टेलर व भँवर लाल सहित अनुभवी पुलिस निरीक्षकों की टीम ने मैदान में मोर्चा संभाला। अन्य सभी जिलों में टारगेटेड अपराधियों की सूची साझा कर “जीरो टॉलरेंस” के निर्देश दिए गए।
डीजीपी शर्मा ने बताया कि सभी रेंज आईजी ने समस्त कार्रवाई की मॉनिटरिंग की एवं स्थानीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की गई।
चिन्हित अपराधी और पुलिस की दबिश-
​इस विशेष अभियान के लिए कुल 1,276 अपराधियों को टारगेट पर लिया गया था। आंकड़ों के अनुसार, इनमें रोहित गोदारा और लॉरेंस गैंग से संबंधित 383, स्थानीय गैंग के 534 और अन्य श्रेणियों के 359 इनामी व वांछित अपराधी चिन्हित किए गए थे। पुलिस की टीमों ने प्रदेश भर में इनके ठिकानों पर सघन दबिश दी।
अवैध हथियारों और मादक पदार्थों का जखीरा बरामद-
​ पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार और ड्रग्स जब्त किए हैं:
​ हथियार : आर्म्स एक्ट के तहत कुल 30 प्रकरण दर्ज कर 17 पिस्टल, 3 देशी कट्टे, 14 कारतूस, 6 चाकू और 6 छुरे बरामद किए गए।
ड्रग्स : एनडीपीएस एक्ट के 34 मामलों में पुलिस ने 1.166 किलो हेरोइन, 8.544 ग्राम स्मैक, 5.29 ग्राम एमडी, 300 ग्राम अफीम, 14.792 किलो गांजा और 26.08 किलो डोडा पोस्त जब्त किया।
अफीम की खेती : झुंझुनू जिले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 8,153 अफीम के पौधे भी बरामद किए हैं।
इनामी अपराधी और वांछितों की धरपकड़-
​अभियान के अंत तक पुलिस ने कुल 214 फरार और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसमें 11 इनामी अपराधी, 157 वारंटी और 46 अन्य वांछित शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न जिलों से 32 वाहन और 19 मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी साक्ष्य के तौर पर जब्त किए गए हैं।
हनुमानगढ़ और चूरू में बड़ी सफलता-
​हनुमानगढ़ में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब की बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 11 पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद हुई। ये हथियार इंदौर से पंजाब सप्लाई किए जाने थे। वहीं चूरू में सुरेश सेन नामक हार्डकोर अपराधी के घर पर दबिश दी गई, जहाँ से भारी मात्रा में अवैध शराब, 12 विभिन्न बैंक के कार्ड, पासबुक व चैक बुक और ₹5,30,600 नकद बरामद हुए। इसी जिले में विदेश में बैठे अपराधी महेंद्र डेलाना गिरोह के सदस्य धनराज उर्फ धन्ना को भी गिरफ्तार कर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है, आरोपी कुचामन क्षेत्र में गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इस कार्यवाही के दौरान 428 गैंग सदस्यों के पूछताछ नोट और डोजियर तैयार किये ताकि भविष्य में उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
इस विशेष अभियान के तहत राजस्थान पुलिस ने प्रदेश की विभिन्न पुलिस रेंज में एक साथ व्यापक कार्रवाई कर अपराध जगत में हड़कंप मचा दिया :
जयपुर कमिश्नरेट में जयपुर के चारों जिलों सहित सीकर, झुंझुनू और कोटपूतली-बहरोड़ में सघन दबिश अभियान चलाया गया। जयपुर में 142 अपराधियों को चिन्हित कर 62 डोजियर तैयार किए गए। झुंझुनू में 194 बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर 8,153 अफीम के पौधे जब्त किए गए। सीकर में 95 बदमाशों तथा कोटपूतली-बहरोड़ में 68 बदमाशों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई, जहां 13 डोजियर तैयार कर दो वाहन जब्त किए गए।
बीकानेर रेंज में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई हुई। बीकानेर में 67 बदमाशों के खिलाफ दबिश देकर एनडीपीएस एक्ट के सात प्रकरण दर्ज किए गए और 62 किलो 155 ग्राम डोडा पोस्त सहित अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए। श्रीगंगानगर में 138 बदमाशों के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 14 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज कर 1 किलो 130.21 ग्राम हेरोइन, 11 किलो 870 ग्राम पोस्त और 200 ग्राम अफीम जब्त की गई। हनुमानगढ़ में 61 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर पंजाब की बंबीहा गैंग से 11 पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद की गई। चूरू में 105 बदमाशों को चिन्हित कर पांच इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
जोधपुर रेंज में जोधपुर पूर्व-पश्चिम, जोधपुर ग्रामीण और फलोदी जिलों में दबिश दी गई। जोधपुर शहर में 51 बदमाशो के ठिकानों पर कार्रवाई कर आठ डोजियर/पूछताछ नोट तैयार किए गए। जोधपुर ग्रामीण में 12 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर एक अवैध हथियार बरामद किया गया तथा तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। फलोदी में 157 चिन्हित बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई कर 14 किलो 210 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया और तीन फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए।
अजमेर रेंज में अजमेर शहर, नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों में कार्रवाई की गई। अजमेर में 18 बदमाशों को चिन्हित किया गया। नागौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्रकरण दर्ज कर 14.215 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा एक इनामी सहित कई वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। डीडवाना-कुचामन में 166 बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर सात इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर तीन वाहन जब्त किए गए।
कोटा रेंज में कोटा शहर में 119 अपराधियों को चिन्हित कर आर्म्स एक्ट के 17 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें पिस्टल, देसी कट्टा, कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए गए। एनडीपीएस एक्ट के चार प्रकरणों में 556 ग्राम गांजा और 1.44 ग्राम स्मैक जब्त की गई। दस इनामी अपराधियों सहित कई वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई तथा 170 बीएनएसएस के तहत 187 आदतन अपराधियों को भी हिरासत में लिया गया।
प्रदेश के चिन्हित जिलों में एक साथ की गई इस समन्वित कार्रवाई में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, अवैध हथियार और वाहन जब्त किए गए तथा इनामी, वारंटी और आदतन अपराधियों की गिरफ्तारी से संगठित अपराध के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया गया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी ने भारत को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाया
Next Article ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल संपन्न, 2027 में फिर मिलने का संदेश

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन
Jaipur
July 22, 2026
जयपुर समेत 24 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, अगले 4-5 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय
Jaipur
July 22, 2026
30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना
Jaipur
July 22, 2026
राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
Jaipur
July 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

458943
Your IP Address : 216.73.217.65

You Might Also Like

जरूरतमंद बच्चों को भोजन एवं स्वेटर वितरित कर मनाया नव बर्ष
विशेष अभियान के तहत राज्य जीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 35 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका पर फर्म के ठिकानों पर सर्च
शासन सचिव ने जल भवन का किया औचक निरीक्षण— अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल: देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई
दो दिवसीय अंतर-एजेंसी राज्य सम्मेलन सम्पन्न: महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम पर व्यापक चर्चा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account