जिला कलेक्टर ने 22 मई से 30 जून 2026 तक के लिए दिए आदेश
जयपुर। प्रदेश में हीट वेव के प्रकोप की वजह से जिला कलेक्टर संदेश नायक ने एक आदेश जारी कर 22 मई से 30 जून 2026 तक जयपुर जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों का समय प्रातः 8 बजे से प्रातः 10 बजे तक कर दिया है।
आदेशानुसार समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यरत कार्यकर्ता एवं सहायिका पोषाहार वितरण व अन्य विभागीय गतिविधियों के दायित्व का निर्वहन दोपहर 12ः00 बजे तक करेंगी। इसके बाद गृह भ्रमण का कार्य यथावत रूप से करेंगी।
हीट वेव के चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों के 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का समय प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक


